𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬
June 16, 2025 at 03:00 PM
*पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 04 महिलाओं की मौत, 09 जख़्मी* . #अमरोहा में एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर 12.30 बजे भीषण ब्लास्ट हो गया। हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहीं 4 महिलाओं की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला की नौकरी का आज पहला दिन था। हादसे में 9 घायल हुए। इनमें 4 की हालत नाजुक है, उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। 5 घायलों का अमरोहा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घायल लड़कियां पगडंडी पर बैठीं तड़पते नजर आईं। उनके चेहरे और शरीर झुलसे थे। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की इमारत और टीनशेड पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गए। महिलाओं के शव इस कदर जल गए कि उनकी पहचान करना मुश्किल था। धमाके के बाद शव इधर-उधर बिखर गए। शवों का इकट्‌ठा करके फैक्ट्री के बाहर टीन पर रख दिया और उसे गत्ते से ढक दिया। *डीएम ने कहा- 4 महिलाओं की मौत:* डीएम निधि गुप्ता ने बताया, फैक्ट्री के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था। अब तक 4 महिलाओं की मौत हुई है, जबकि 9 महिलाएं गंभीर घायल हैं। हादसे की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में समिति की गठित की गई है। यह फैक्ट्री एक हजार गज (9 हजार वर्ग फुट) में बनी है, जो हापुड़ के रहने वाले सैफ उर रहमान के नाम से रजिस्टर्ड है। मृतकों की पहचान सर्वेश, रुकसाना, रूमा, शहनाज के तौर पर हुई है। सर्वेश सोमवार को पहले दिन नौकरी पर गई थी। सभी मृतक महिलाएं रजबपुर और पपसरा गांव की रहने वाली थीं। इनमें 300 रुपए प्रति दिन मजदूरी मिलती थी। #thetelecast https://www.facebook.com/share/p/1Bj8WUg4gE/

Comments