हिंदू जन कल्याण मंच
June 16, 2025 at 11:59 AM
हिंदू राष्ट्र चाहिए? तो पहले खुद हिंदू बनो!
हिंदू राष्ट्र ट्विटर से नहीं बनता। तपस्या, त्याग और जागरूकता से बनता है।
आज हिंदू खुद ही धर्म की जगह जाति देखता है। संस्कृति की जगह सेकुलरिज़्म का झूठ अपनाता है। और नेता की जगह दामाद खोजता है।
यही वजह है कि राम के नाम पर दंगे होते हैं, गाय के नाम पर जेल होती है, और गीता पढ़ने वाले को ‘कट्टर’ कहा जाता है।
सबसे बड़ा कलंक है कि देशभक्ति के नाम पर लड़कियाँ, युवा, और कार्यकर्ता गिरफ्तार होते हैं और उनका साथ कोई नहीं देता। अगर हिंदू राष्ट्र बनाना है तो उन बहादुर बेटियों-बेटों को अकेला नहीं छोड़ना है।
अब फैसला करो — पहले खुद को बदलो, तब समाज बदलेगा।
धर्म सिर्फ पूजा नहीं, आचरण है। कर्म प्रधान बनो। सत्य बोलो। अन्याय के खिलाफ खड़े हो। जाति के अहंकार से ऊपर उठो। सनातन सबसे बड़ा है।
वर्ण व्यवस्था जन्म से नहीं, कर्म से तय होती है। गीता और मनुस्मृति यही सिखाते हैं।
सेकुलर ≠ धर्मनिरपेक्ष। ये शब्द भारत को धर्मशून्य बनाने के लिए बने हैं। धर्म मजहब नहीं, कर्तव्य है। सनातन धर्म में कर्तव्य सर्वोपरि है।
अब वोट सोच-समझकर दो। जाति देखकर नहीं, जो सनातन के लिए लड़े — उसी को वोट दो। हमें नेता चाहिए, दामाद नहीं।
जमीन से शुरुआत करो। हिंदू मोहल्ला बनाओ, हिंदू बाजार मजबूत करो, हिंदू बच्चों को गीता और इतिहास पढ़ाओ। हिंदू शास्त्र को फैशन नहीं, जीवन बनाओ।
हिंदू राष्ट्र तब आएगा, जब हर हिंदू खुद को बदलने को तैयार होगा।
अब बहस नहीं, रणनीति चाहिए। तर्क नहीं, त्याग चाहिए। जाति नहीं, एकता चाहिए।
जय श्री राम हर हर महादेव भारत माता की जय वंदे मातरम🙏🙏🚩🚩🌹
*Vijay hindustani*
👍
🙏
❤️
✅
🇮🇳
🐖
👌
😂
🙁
34