
Om Birla
June 17, 2025 at 12:35 PM
बून्दी में आज कृषि उपज मंडी परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मंडी परिसर में 24 करोड़ से नवीन ऑक्शन प्लेटफॉर्म, प्रशासनिक कार्यालय, पुलिया, सड़कों, तकनीकी सुविधाओं और आधुनिक भंडारण जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे किसानों, मंडी कार्मिकों और व्यापारियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।
हमारी बून्दी अब परंपरागत कृषि से आगे बढ़कर प्रदेश के प्रमुख एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्री हब के रूप में उभर रही है। हाइड्रोपोनिक तकनीक, फलोद्यान, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में हो रहे नवाचार किसानों की आय में निरंतर वृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, प्रस्तावित एयरपोर्ट और नई मंडियों के विकास जैसे प्रोजेक्ट इस क्षेत्र को नई पहचान और प्रगति की दिशा प्रदान करेंगे। यह मंडी न केवल व्यापार का एक आधुनिक केंद्र बने, बल्कि बूंदी की आर्थिक प्रगति की आधारशिला सिद्ध हो, इसी विश्वास के साथ अन्नदाता किसान भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#bundi
🙏
❤️
👍
👏
💐
🚩
🤔
22