Healthy World
Healthy World
May 21, 2025 at 04:26 AM
भास्कर नालेज प्रोटीन शेक सेहत के लिए क्या वाकई फायदेमंद हैं? नई दिल्ली | प्रोटीन शेक मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने और उनकी रिकवरी में सहायक होता है। कसरत करने वालों को प्रोटीन सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या प्रोटीन सप्लीमेंट शरीर के लिए संपूर्ण आहार हैं। क्या यह शरीर के लिए वाकई फायदेमंद हैं? आइए जानते हैं... प्रोटीन शेक की जरूरत किन्हें सबसे ज्यादा? डायटिशियन एमी ब्रैगाग्निनी बताती हैं कि कसरत करने वालों को प्रोटीन की ज्यादा आवश्यकता होती है। व्यायाम के बाद आपके पास ब्रेकफास्ट बनाने का समय नहीं है, तो प्रोटीन शेक कम समय में बनाया जा सकता है। ऊर्जा की कमी को दूर करने में कुछ हद तक सहायक है। लेकिन यह एनर्जी का संपूर्ण स्रोत नहीं है। क्या आहार का पूरक होते हैं प्रोटीन शेक? चिकित्सक डॉ. शैनन डाउलर बताती हैं कि भले ही प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है। पर प्रोटीन शेक या सप्लीमेंट कभी भी पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जगह कभी नहीं ले सकते। खासकर जब आपको वास्तव में अधिक प्रोटीन की आवश्यकता है। यह सिर्फ कुपोषण, अत्यधिक थकान की स्थिति में या कीमोथैरेपी उपचार के समय सहायक हो सकते हैं। प्रोटीन शेक से सभी पोषक तत्वों की पूर्ति संभव ? यदि आप ये सोचें कि प्रोटीन शेक के पर्याप्त सेवन से आपके शरीर को सारे पोषक तत्व मिल रहे हैं, तो आप सही नहीं हैं। प्रोटीन शेक या सप्लीमेंट अन्य पोषक तत्वों की कमी को शत प्रतिशत कभी पूरा नहीं करते। इसलिए प्रोटीन शेक को आहार का विकल्प न बनाएं। प्रोटीन सप्लीमेंट के क्या हो सकते हैं अन्य विकल्प? प्रोटीन पाउडर अत्यधिक प्रोसेस्ड होते हैं। अत्यधिक प्रोटीन के सेवन से पाचन तंत्र में समस्याएं हो सकती हैं। किडनी पर भी यह प्रभाव डाल सकते हैं। अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन किडनी पर दबाव डाल सकता है। ब्रैगाग्निनी बताती हैं कि ग्रीक दही, अलसी, चिया बीज, मूंगफली प्रोटीन पाउडर का बेहतर विकल्प हैं। टेलीग्राम चैनल https://telegram.me/HealthyWorld9 व्हाट्सएप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va5qDaECsU9SNTLEWE3Z

Comments