कृषि जागृति-Krishi Jagriti
June 12, 2025 at 03:55 PM
एक किसान भाई का सवाल है कि धान की नर्सरी में क्या यूरिया व डीएपी डाल सकते हैं, धान की नर्सरी अभी 10 दिन की है..!
कृषि जागृति का सुझाव है कि आप अपनी 10 दिन की धान की नर्सरी में यूरिया व डीएपी डाल सकते हैं, लेकिन उचित मात्रा में, सबसे पहले आप देखे कि आप कितने एकड़ खेत के लिए धान की नर्सरी लगाए हैं उसके हिसाब से आप प्रति एक खेत के लिए तैयार किए जा रहे धान की नर्सरी में आप 150 ग्राम यूरिया और 100 ग्राम डीएपी मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं।
लेकिन बेहतर होगा कि आप जैविक उर्वरकों का इस्तेमाल करें, इसके लिए आप 10 किलोग्राम 12 माह पुरानी सड़ी हुई गोबर की खाद या वार्मिंग कम्पोस्ट में 100 ग्राम जी-प्रोम एडवांस या 100 मिली जी-बायो फास्फेट एडवांस को किसी छायादार स्थान पर मिलाकर संध्या के समय प्रति एकड़ खेत के लिए तैयार किए जा रहे धान की नर्सरी में छिड़काव करें।
कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर से जुड़े एवं अन्य किसान भाइयों को भी जोड़े..!