A B JainNews जैन न्यूज़ चैनल
A B JainNews जैन न्यूज़ चैनल
May 25, 2025 at 01:08 AM
*।। सम्मेद शिखर जी मे भक्ति की लहर ।।* *━─────⊱❉✺🆎✺❉⊰─────━* _शास्वत तीर्थ सिद्धक्षेत्रश्री सम्मेद शिखर जी मे तो बारह माह भक्ति का वातावरण रहता ही है, पर आजकल कुछ अलग ही अद्भुत वातावरण दिखाई दे रहा है।_ _पूज्य आचार्यश्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती, निर्यापक श्रमण मुनिश्री समतासगर जी महाराज ससंघ, मुनिश्री पवित्र सागर जी महाराज ससंघ, मुनिश्री पूज्य सागर जी मुनि श्री अतुल सागर जी महाराज ससंघ, आर्यिका रत्न श्री गुरूमति माताजी एवम आर्यिकारत्न दृढ़ मति माताजी ससंघ विराजमान हैं।_ _विगत 2-3 दिवस पूर्व पूज्य मुनिश्री समतासगर जी एवम अन्य महाराज पर्वतराज की वंदना हेतु गए, सूर्योदय के साथ ही सैकड़ों भक्तों का समूह भी पूज्यवर के पीछे चल पड़ा, बड़े भक्तिभाव के साथ सभी टोंक के दर्शन कर, अनन्त सिद्ध भगवंतों का स्मरण करते हुए अपने को धन्य अनुभव किया। जिस उद्देश्य को लेकर मुनिसंघ यहाँ पहुँचे थे पूर्ति होते देख तृप्ति का अनुभव किया। अब तलहटी में स्थित जिनालयों की वंदना चल रही है आगामी दिनों में और भी सभी जिनालयों की वंदना सम्पन्न होगी। भक्तों का शिखरजी पहुँचने का सिलसिला और बढ़ गया है।_ *━─────⊱❉✺🆎✺❉⊰─────━* *अनिल जैन बड़कुल, ए बी जैन न्यूज़* https://whatsapp.com/channel/0029VaGkk2NGzzKNg9qY8P1b
🙏 1

Comments