A B JainNews जैन न्यूज़ चैनल
A B JainNews जैन न्यूज़ चैनल
June 6, 2025 at 02:48 PM
*चातुर्मास अशोकनगर में होने की प्रवल संभावना।* ■ _विगत कई वर्षों से छाए बादल अव छटने जा रहे हैं। पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का आगामी वर्षायोग 2025 अशोकनगर में होने के संकेत मिलने लगे हैं। जिले के सबसे बड़े तीर्थ जिसे दर्शनोदय तीर्थ, श्री थूबोन जी कहो या अशोकनगर एक ही बात है। दरअसल दर्शनोदय तीर्थ का प्रबंधन मुख्यतः अशोकनगर के श्रेष्ठियों के हाथों में है। अशोकनगर जिला मुख्यालय एवम जैन समाज का सक्रिय गढ़ केंद्र बिंदु होने के कारण वर्षायोग की खबर की आहट पाते ही अंचल में उत्साह की लहर छा गई। जैन समाज अशोकनगर एवम दर्शनोदय तीर्थ की कमेटी ने आज पूज्यवर के चरणों मे पहुँचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।_ _हालांकि संभावना तो उसी दिन बन गई थी जब जैन समाज राघोगढ़ को 25 जून से 1 जुलाई तक पंचकल्याणक महोत्सव हेतु अशीर्वाद मिल गया था। चर्चाओं के अनुसार मुनिसंघ का मंगल विहार सिरोंज रोड से राघोगढ़ की ओर हो सकता है। राघोगढ़ से अशोकनगर की दूरी लगभग 80 किमी है।_ ■ *अनिल जैन बड़कुल, ए बी जैन न्यूज़* https://whatsapp.com/channel/0029VaGkk2NGzzKNg9qY8P1b
🙏 👍 6

Comments