એજ્યુકેશન માહિતી | સરકારી નોકરી માહિતી | JOBGUJARAT.IN | KAMALKING.IN
June 15, 2025 at 03:26 AM
राधे - राधे ॥ आज का भगवद् चिंतन॥
15 - 06 -2025
🪷 || कठिनाइयों का स्वागत करें || 🪷
🕉️ कठिनाई आने पर व्यक्ति अकेला अवश्य हो जाता है, लेकिन कठिनाई आने पर अकेला व्यक्ति ही मजबूत भी बन पाता है। कठिनाइयों से ही तो व्यक्ति के आत्मबल का विस्तार संभव हो पाता है। जब तक जीवन में हमारा सामना कठिनाइयों से नहीं होता है, तब तक हमारे आत्मबल का विकास भी नहीं हो पाता है। कठिनाइयों का सामना करने से डरना ही किसी के कमजोर आत्मबल को दर्शाता है।
🕉️ आत्मबल का दूसरा नाम ही साहस है। जो व्यक्ति जितना साहसी होगा वह उतना ही आत्मबल सम्पन्न भी होगा। बिना साहस के लड़ा गया जीवन संग्राम समय से पहले हमारी हार को सुनिश्चित करता है क्योंकि कोई भी संग्राम केवल शस्त्र के बल पर नहीं अपितु साहस के बल पर ही जीता जाता है। दुनिया कभी अकेला छोड़ दे तो समझ लेना कि जीवन अब हमको मजबूत बनाना चाहता है।
https://whatsapp.com/channel/0029Va4sW4YC1FuKve9Ct519
🇮🇳🌹🙏🏼 *🕉️ जय श्री सुर्यनारायण*🙏🏼🌹🇮🇳