Makdai Express 24
Makdai Express 24
May 24, 2025 at 05:26 AM
*Big Breaking News* *देश मे आज तक 324 मामले हुए दर्ज इनमे नए 29 है* *कोरोना के बढ़ते मरीजों को देख राज्यों ने की एडवायजरी जारी* मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं साल की शुरुआत में ही मुंबई में कोरोना के मरीजों की पुष्टि होने लगी थी। देश में कुल मामलों की बात करें तो 24 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना के 312 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।यह संख्या दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। कोरोना से 2 लोगों की मौत की भी खबर है। *शुक्रवार को कितने मरीज आए* मिली जानकारी के अनुसार 23 मई को देश में 29 नए मामले पाए गए हैं। गुजरात के अहमदाबाद में 20 मामले, यूपी में 4 मामले और हरियाणा में 5 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, बेंगलुरु में 9 महीने के एक बच्चे की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।अब लोगो को सम्भलने की आवश्यकता है। *दिल्ली* - सरकार ने 23 मई को हेल्थ एडवाइजरी जारी की है, जो सभी अस्पतालों के लिए मान्य है। अस्पतालों मे बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन सुविधा मुहैया करानी है। *गुजरात*- यहांकोरोना मामले की बात करें तो 40 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। कल 20 नए मरीजों की रिपोर्ट सामने आई है। 40 में एक्टिव केस 33 हैं, जो अहमदाबाद, राजकोट और ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। यहां भी लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। *गाजियाबाद*- यहां कोरोना के 4 नए मरीज मिले हैं। इनमें तीन मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती करवाया है *हरियाणा*- यहां पिछले 48 घंटे में कोरोना के 5 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। एक बुजुर्ग और 2 युवक भी हैं। 1 लड़का और लड़की हाल ही में मुंबई घूमकर आए थे। वहीं, अन्य लोगों की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। *सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र* देश में अगर किसी राज्य को सबसे अधिक खतरे में माना जा रहा है, तो वह महाराष्ट्र है, खासकर मुंबई। यहां कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस सामने आए हैं। अधिकतर परिवार में किसी न किसी सदस्य में सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण देखे गए हैं। हालांकि, अधिकांश लोग अभी भी टेस्ट कराने से बच रहे हैं। जनवरी 2025 से लेकर अब तक महाराष्ट्र में कुल 132 कोरोना मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जो स्थिति को गंभीर बनाता है। *केरल*- स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार यहां कोरोना के 182 मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमण की स्थिति और गंभीर हो गई है। इसके साथ ही ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी कोरोना के 1-1 नए मामले मिले हैं। *किस प्रकार के नज़र आ रहे लक्षण* कोरोना के इस वेरिएंट के लक्षण पुराने कोरोना के स्ट्रेन जैसे ही हैं। इनमें सर्दी-खांसी, सिरदर्द, आंखों में जलन, बुखार, नाक बहना और गले में खराश शामिल हैं। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, JN.1 वैरिएंट पहले के वैरिएंट्स की तुलना में अधिक तेजी से फैलता है, लेकिन इसकी गंभीरता कम है। *बचाव के लिए ऐतिहात भी जरूरी* देश मे बढ़ते कोरोना के प्रभाव के मद्दे नज़र यूपी, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र, लगभग हर राज्य में कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से अपील की है कि स्वयं को वायरस से बचाने के लिए जरूरी नियमों का पालन करें। (1) आव्श्यक रूप नए मास्क पहनें। (2) सेनिटाइजर से हाथों की सफाई करते रहे। (3) खुद को भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाएं। (4) अपना वैक्सीन और बूस्टर डोज जरूर लें। (5) अपना और दूसरो का ध्यान रखे कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए। (6) घर से बाहर न जाए अपने हाथो को बार साफ करते रहे।
👍 2

Comments