⛳सनातन धर्मरक्षक समिति⛳
June 15, 2025 at 02:31 AM
*┈┉सनातन धर्म की जय,हिंदू ही सनातनी है┉┈*
*लेख क्र.-सधस/२०८२/आषाढ़/कृ./४-१८२२३*
*┈┉══════❀((""ॐ""))❀══════┉┈*
🟠दिवस विशेष🟠
🔸राजेन्द्र सिंहजी जडेजा
🔸जन्म- 15 जून, 1899
🔸मृत्यु- 1 जनवरी, 1964
भारतीय थल सेना के प्रथम थल सेनाध्यक्ष और फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा के बाद द्वितीय भारतीय थे, जो भारतीय सशस्त्र बलों के 'कमांडर इन चीफ' और भारतीय थल सेना प्रमुख बने। उन्हें 'कुमार श्री राजेन्द्र सिंहजी' और 'के. एस. राजेन्द्र सिंहजी' के नाम से भी जाना जाता है।
प्रथम थल सेना प्रमुख
राजेन्द्र सिंहजी जडेजा को 'चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ' पद की स्थापना होने के बाद भारतीय सेना का पहला थलसेना प्रमुख होने का गौरव प्राप्त है। जनरल महाराज राजेन्द्र सिंहजी जडेजा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फौज इंडियन आर्मी के पहले चीफ थे। ब्रिटिश काल के दौरान आर्मी में भर्ती होने वाले राजेन्द्र सिंहजी जडेजा ने साल 1921 में सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना की सेकेंड लेंसर यूनिट में कमीशन प्राप्त किया था।
कार्यकाल
अपने कार्यकाल के दौरान राजेन्द्र सिंहजी जडेजा ने दूसरे विश्व युद्ध में विदेशों में जाकर शांति मोर्चा संभाला। उनके सराहनीय कार्य के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा-पदक से सम्मानित किया गया। वहीं इन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रूमेन द्वारा अमेरिकन लीजन ऑफ़ मेरिट पदक से सम्मानित किया गया था। भारत की आजादी के बाद अपने पद से सेवानिवृत्त होने से ठीक एक माह पहले ही 1 अप्रैल, 1955 को उन्हें थल सेना का अध्यक्ष बना दिया गया।
👉🏻हमसे कुटुंब ऐप पर अवश्य जुड़े -https://kutumb.app/sanatan-dharmarakshak-samiti?ref=K8ZOC&screen=star_share
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
*जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें*
रसोऽहमप्सु कौन्तेय प्रभास्मि शशिसूर्ययोः ।
प्रणवः सर्ववेदेषु शब्दः खे पौरुषं नृषु ॥
*सूर्यदेव भगवान जी की जय*
*⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳*
🙏
2