राजस्थान विधान सभा
June 4, 2025 at 03:13 AM
*विधान सभा स्पीकर श्री देवनानी उदयपुर और दिल्ली जायेंगे*
*श्री देवनानी उदयपुर में प. दीनदयाल उपाध्यायः एकात्म मानवदर्शन हीरक जयन्ती समारोह में भाग लेंगे*
*दिल्ली में श्री देवनानी राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद की बैठक में भाग लेंगे*
जयपुर, 03 जून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी बुधवार 4 जून को वायुयान से जयपुर से उदयपुर जायेंगे। श्री देवनानी उदयपुर के भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में प्रातः 10:15 बजे प. दीनदयाल उपाध्यायः एकात्म मानवदर्शन हीरक जयन्ती समारोह में भाग लेंगे।
श्री देवनानी बुधवार को सांय उदयपुर से वायुयान द्वारा नई दिल्ली जायेंगे। श्री देवनानी दिल्ली में गुरुवार 5 जून को राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद की बैठक में भाग लेंगे।