राजस्थान विधान सभा
June 8, 2025 at 11:58 AM
*विधानेश्वर महादेव मंदिर में देव प्राण प्रतिष्ठा* *विधान सभा कर्मियों ने श्री देवनानी को प्रसादी भेंट की* *श्री देवनानी का मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी ने सहयोग के लिए जताया आभार* जयपुर, 8 जून। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को रविवार को प्रातः यहां सिविल लाइंस स्थित राजकीय निवास पर विधानेश्वर मंदिर कार्यकारिणी के सदस्यों, विधानसभा अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधान सभा नगर, मानसरोवर स्थित श्री विधानेश्वर महादेव मंदिर के देव प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की प्रसादी भेंट की। श्री देवनानी का मंदिर प्रबंध मंडल समिति ने सहयोग के लिए आभार जताया। विधान सभा अधिकारी श्री के. के. शर्मा के नेतृत्व में धौलाई स्थित विधान सभा नगर में स्थापित श्री विधानेश्वर महादेव मंदिर में देव प्राण-प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में कलश यात्रा, हवन, जलाधिवास, महास्नान तथा प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूर्ण आहूति, महाआरती और प्रसादी का वितरण किया गया।
Image from राजस्थान विधान सभा: *विधानेश्वर महादेव मंदिर में देव प्राण प्रतिष्ठा*   *विधान सभा कर्मियो...

Comments