राजस्थान विधान सभा
June 20, 2025 at 02:17 PM
*श्री देवनानी ने फ्रांस में दूसरे दिन दूसरा सदन सीनेट का किया अवलोकन*
*श्री देवनानी फ्रांस में ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया*
*विश्व योग दिवस पर श्री देवनानी कल फ्रांस में करायेंगे योग*
जयपुर, 20 जून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न देशों की संसदीय प्रक्रियाओ और पद्धतियों की अध्ययन यात्रा के दूसरे दिन फ्रांस के दूसरे सदन सीनेट का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने बताया कि फ्रांस की की संसदीय प्रणाली भारत की संसदीय प्रणाली के समान है। उन्होंने बताया कि फ्रांस का संविधान सन 1958 में बनाया गया था, जिस पर भारत के संविधान की छाप दिखाई देती है।
*भारतीय राजदूत से चर्चा*-राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के सम्मान में फ्रांस में भारत के राजदूत ने दोपहर भोज का आयोजन किया। श्री देवनानी की अधिकारियों से राजस्थान में पर्यटन को बढ़ाने पर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
*ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण*- श्री देवनानी ने फ्रांस में ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। विधानसभा अध्यक्ष ने फ्रांस का म्यूजियम देखा। उन्होंने एफिल टावर का भी अवलोकन किया।
*विश्व योग दिवस पर श्री देवनानी फ्रांस में करायेंगे योग*-राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शनिवार को विश्व योग दिवस पर फ्रांस में योग दिवस का महत्व समझाएंगे और प्रवासी भारतीयों और उनके परिजनों को योग करायेंगे।