देश दुनिया से लेकर घरेलू खबर तक...सिर्फ आपके Whatsapp पर
June 12, 2025 at 02:08 PM
*शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*
➡लखनऊ- UPPCL अध्यक्ष ने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की, बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए कड़े निर्देश दिए, अधिकारी अपने क्षेत्रों में करें भ्रमण-आशीष गोयल, विद्युत बाधित की संचार माध्यमों से सूचना दें-गोयल, विद्युत मांग 31487 मेगावाट का रिकार्ड बना चुकी-गोयल, यूपी पावर कारपोरेशन बढ़़ी मांग पूरी कर रहा है-गोयल, विद्युत चोरी रोकने के प्रयास तेज किए जाएं- गोयल
➡लखनऊ - भीषण गर्मी को लेकर बिजली विभाग हुआ अलर्ट, ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए हैवी कूलर लगे, तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए विभाग का कदम , बिजली आपूर्ति बाधित न हो,इसके लिए तैयारी की, अलग अलग क्षेत्रों में हैवी कूलरों की व्यवस्था की गई, बिजली विभाग के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं, गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने की संभावना
➡मुरादाबाद- दंपति के मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काटा, पत्नी का गला काटने के बाद खुद का भी गला काटा, दोनों पति-पत्नी को अस्पताल में कराया गया भर्ती, अपनी ससुराल आया था पति विपिन, नागफनी क्षेत्र के झारखंडी मंदिर के पास की घटना
➡मुजफ्फरनगर - छात्रा ने लगाया 2 युवकों पर रेप का आरोप, SSP कार्यालय पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार, पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप, घर जाते समय जबरन बाइक पर बैठाया-छात्रा, बलात्कार के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया-छात्रा, नशीला पदार्थ सुंघाकर रेल में बैठा कर अंबाला छोड़ा, छपार थाना क्षेत्र के सिसौना गांव का मामला
➡गुजरात- अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, विमान हादसे में अब तक 100 शव बरामद, फ्लाइट AI171 क्रैश के बाद युद्ध स्तर पर रेस्क्यू, मलबे से अब तक 100 शव निकाले जा चुके, विमान में कुल 242 यात्री और क्रू सवार थे, घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सैन्य बलों के जवान,NDRF की 6 टीमें मौके पर, सिविल हॉस्पिटल डॉक्टरों की बिल्डिंग को नुकसान, बीजे मेडिकल कॉलेज के मेस को नुकसान की खबर, पूरे अहमदाबाद में सन्नाटा और मातम का माहौल, भारतीय उड्डयन के इतिहास का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसा, बोइंग ड्रीम लाइनर 787 की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल
➡आगरा - जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान के अंदर सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को पकड़ा, 13.50 लाख रुपए का कैश बरामद, पूर्व प्रधान के घर में सजी थी जुए की महफिल, कब्जे से चार बाइक, एक कार बरामद, आसपास के जिलों से जुआ खेलने आते थे जुआरी, पकड़े गए जुआरियों में कई नामचीन लोग शामिल, जुआरियों को गिरफ्तार कर मुकदमा किया दर्ज, फतेहाबाद थाना क्षेत्र का मामला.
➡अमेठी- 21 दिन बाद क़ब्र से निकाला गया बुजुर्ग का शव, मजिस्ट्रेट के निगरानी में क़ब्र से निकाला गया शव, 21 दिन पूर्व संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की हुई थी मौत, मृतक बुजुर्ग के परिवार के एक व्यक्ति का आरोप, हत्या की आशंका के चलते डीएम से की थी शिकायत, शव को निकलवाकर पुनः भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए, बुजुर्ग की पत्नी ने शिकायतकर्ता पर लगाया गंभीर आरोप, जमीन के हिस्से को लेकर व्यक्ति की गई फर्जी शिकायत, मृतक बुजुर्ग और शिकायतकर्ता का नहीं है कोई सम्बन्ध, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़रियाडीह गांव का मामला.
➡सीतापुर - बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बराहमऊ गांव में 10 दिन से बिजली गायब, ग्रामीणों ने भूख हड़ताल कर उपकेंद्र पर किया धरना, ग्राम प्रधान की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन, बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी, जेई ने कल तक बिजली बहाल करने का दिया आश्वासन, ग्रामीण बोले - जब तक बिजली नहीं, धरना जारी रहेगा, जनपद के पिसावा विकासखंड का पूरा मामला
➡जालौन- हर्ष फायरिंग करने वाला वांछित अभियुक्त अरेस्ट, 18 मई को शादी समारोह में की थी हर्ष फायरिंग, हर्ष फायरिंग में छर्रे लगने से 4 लोग हुए थे घायल, आरोपी को लाइसेंसी बंदूक के साथ किया गिरफ्तार, जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र का मामला.
➡बदायूं - सड़क हादसे 3 लोगों की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के बाद सड़क पर लगाया जाम, तीनों शव रखकर सड़क पर लगाया जाम, अज्ञात वाहन की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, समझा बुझा कर पुलिस ने खुलवाया जाम, तीनों का किया जा रहा अंतिम संस्कार, सहसवान कोतवाली के अकबराबाद चौराहे का मामला
➡गुजरात- अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, हादसे पर AP न्यूज एजेंसी के हवाले से खबर, विमान हादसे में सभी यात्रियों की मौत-AP, यात्रियों,क्रू मेंबर्स समेत 242 लोगों की मौत-AP, विमान हादसे में सभी 242 लोगों की मौत-AP
➡उन्नाव - ज़िला अस्पताल चौकी पुलिस की लापरवाही, पुलिस की चंगुल से भाग निकला शातिर चोर, चोर के भागने का वीडियो हुआ वायरल, चोरियों के मामले में पकडे गए थे 2 चोर, सदर कोतवाली के ज़िला अस्पताल चौकी का मामला
➡देहरादून- मसूरी-माल रोड पर एंट्री को लेकर बवाल, पीआरडी जवान ने युवक को मारा थप्पड़, प्रतिबंधित समय में मालरोड पर जाने से रोका, देखते ही देखते बहस हाथापाई में तब्दील हो गई, युवक और PRD जवान में जमकर हाथापाई हुई, विरोध में उतरे लोगों ने जमकर हंगामा किया.
➡गुजरात- विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ रही, किसी भी यात्री,क्रू मेंबर्स के बचने की उम्मीद कम, यात्री, क्रू मेंबर्स को चमत्कार ही बचा सकता है, विमान जहां गिरा वहां भी कई लोगों के मरने की खबर, मरने वालों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, एविएशन हिस्ट्री में ऐसे हादसे शायद ही कभी हुए हो, टेक ऑफ के फौरन बाद बोइंग की ये फ्लाइट क्रैश.
➡गुजरात- अहमदाबाद में विमान हादसे से जुड़ी खबर, मेडिकल कॉलेज से टकराया था AI171 विमान, MBBS के 3 छात्रों की हादसे में मौत, बीजे मेडिकल कॉलेज में भारी तबाही, मलबा BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल-कॉम्प्लेक्स से टकराया, हादसे में MBBS के 3 छात्रों की मौत की पुष्टि-IMA, कई अन्य छात्रों के घायल होने पर अस्पताल भेजा गया, नियंत्रण से बाहर होकर विमान सीधा कॉलेज से टकराया, टक्कर इतनी भीषण थी कि हॉस्टल हिल गया-प्रत्यक्षदर्शी.
➡गुजरात- अहमदाबाद में बहुत बड़ा विमान हादसा, कई शवों की पहचान करना नामुमकिन, प्लेन क्रैश के बाद राहत दल के सामने बड़ा संकट, भीषण हादसे में कई शव पूरी तरह जलकर राख, कई यात्रियों के शरीर के हिस्से बुरी तरह क्षत-विक्षत, ऐसा वीभत्स दृश्य आज तक नहीं देखा-एक्सपर्ट्स.
➡अहमदाबाद- अहमदाबाद में विमान हादसे का मामला, मृतकों के परिजनों से DNA सैंपल मांगे गए, सिविल अस्पताल प्रशासन ने DNA सैंपल मांगे, सिविल अस्पताल में DNA सैंपल की जांच होगी, सिविल अस्पताल में 50 घायलों का इलाज जारी, शवों की पहचान डीएनए जांच से की जाएगी.
➡अहमदाबाद- विमान हादसे को लेकर एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा , डुअल इंजन फेलियर सबसे बड़ा कारण-एक्सपर्ट, दोनों इंजन का एकसाथ फेल होना सबसे बड़ा कारण, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर थी, ऐसा अरबों घंटों की फ्लाइंग में एक बार होता है-एक्सपर्ट, यह घटना ‘Rarest of the rare’ है- एक्सपर्ट, इंजन फेलियर का असली कारण जांच से सामने आएगा, यह बेहद गंभीर तकनीकी सवाल खड़ा कर रहा है, Mayday कॉल मिलने के कुछ सेकंड्स बाद विमान क्रैश, दुनिया में बोइंग ड्रीमलाइनर की विश्वसनीयता पर असर, DGCA अब सभी Dreamliner की जांच की तैयारी में, दुनिया इस हादसे के असली सच का इंतजार कर रही है.