JH Public LIVE
June 14, 2025 at 05:27 AM
*पुलिस को मादक पदार्थ व अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता* *ब्राउन, अफीम के साथ 44 लाख 57 हजार 350 नकद के साथ जीजा-साली गिरफ्तार* *मो० तसलीम* (7903747907) चतरा. पुलिस ने मादक पदार्थ व अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध बड़ी कारवाई की है. 287 ग्राम ब्राउन शुगर, 11.172 किलोग्राम अफीम व 44 लाख 57 हजार 350 रुपए नकद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिसमें पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी रौशन कुमार दांगी उर्फ भगीरथ दांगी व राजपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ीगढ़ा निवासी रूबी देवी (पति शंभू दांगी) शामिल हैं. दोनों आपस में जीजा साली हैं. तस्करों के पास से अफीम, ब्राउन शुगर, नकद के अलावा एक बाइक (जेएच 02 क्यू 8007), एक ब्राउन शुगर मशीन, एक मोबाइल व एक बाइक चाभी जब्त किया है. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.
Image from JH Public LIVE: *पुलिस को मादक पदार्थ व अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध मिली बड़...

Comments