JH Public LIVE
June 15, 2025 at 01:23 AM
*पीएम आवास दिलाने के नाम पर मुखिया ने किया दुष्कर्म* *पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार, पुलिस जांच में जुटी* *मो० तसलीम* चतरा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास (घर) दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह आरोप गोढ़ाई पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह पर लगा है. पीड़िता ने थाना आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. बताया कि मुखिया द्वारा तीन माह से पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था. महिला का आरोप है कि जब मुझे आवास नहीं मिला तो बातचीत नहीं करने लगी. इस दौरान 11 जून की रात करीब 12 बजे रात में मुखिया घर पर आकर टीना के दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गया. इसके बाद अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया. हल्ला करने लगी तो मुंह पर लात से मारते हुए अपशब्द बोला. इसके बाद जबरन शारीरिक संबंध बनाया. शोर मचाने पर छोटे बच्चे, देवर, ससुर, गोतनी पहुंची और मुखिया को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन झटका देकर बाईक से फरार हो गया. पीड़िता ने थाना प्रभारी से मुखिया पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की. बता दे कि पति पंजाब में मजदूरी का काम करता है. छह दिन पूर्व ही पंजाब मजदूरी के लिए गये थे. पीड़िता के परिजनो का आरोप हैं मुखिया व उसके लोगो द्वारा लगातार समझौता करने के लिए दबाव बना रहे है. गांव के ही भीम प्रजापति ने मामले को आगे नहीं बढ़ाने की बात कह कर ससुर के साथ मारपीट भी किया. वहीं मुखिया विजय कुमार सिंह ने कहा कि आरोप गलत है, मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
😡 😢 2

Comments