JH Public LIVE
June 18, 2025 at 02:48 AM
*डीसी से स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की*
*मो० तसलीम*
चतरा. कान्हाचट्टी प्रखंड बेंगोकला पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मनगड़ा के 10वीं कक्षा के कई विद्यार्थी मंगलवार को समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त कीर्तिश्री जी को आवेदन देते हुए विद्यालय में शिक्षकों की कमी की शिकायत की. कहा कि पर्याप्त शिक्षक नहीं रहने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है. बच्चों ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से दस तक तक 317 छात्र-छात्राएं हैं. विद्यालय में दस शिक्षक थे. सात टीजीटी शिक्षक शामिल हैं, लेकिन तीन टीजीटी शिक्षकों का प्रतिनियोजन दूसरे विद्यालय में किया गया है. इससे गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र की पढ़ाई नहीं हो पाती है. शिक्षकों की मांग पूर्व में भी शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से की गयी थी. लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. छात्र-छात्राओ ने उपायुक्त से प्रतिनियोजित तीनों शिक्षकों की वापसी करने की मांग की. उपायुक्त से मिलने वाले छात्रों में राकेश कुमार, छोटू कुिमार, अनिल कुमार, उमेश कुमार, धीरज कुमार, कमलेश कुमार, जगलाल कुमार, सचिन कुमार, खेमलाल कुमार, पवन कुमार, निर्मल कुमार, कृति कुमारी, किरण कुमारी, कविता कुमारी, मंजू कुमारी, नागेश्वरी कुमारी शामिल थी.
😢
1