ऑल इंडिया पब्लिक न्यूज़ 🎥📝
June 20, 2025 at 04:03 PM
💥 *बड़ी खबर*💥 *कैलाश मानसरोवर यात्रा आज सिक्किम से शुरू हुई* पांच साल के अंतराल के बाद 20 जून को कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने जा रही है। सिक्किम सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए गंगटोक में स्वागत, आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधाएं, और योग व ध्यान कार्यक्रम जैसे व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा की सुरक्षा के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) जिम्मेदार है, और सिक्किम पर्यटन विकास निगम (STDC) सहायता प्रदान कर रहा है।पहले जत्थे के 36 तीर्थयात्रियों में विदेश मंत्रालय के दो अधिकारी भी शामिल होंगे। प्रत्येक जत्थे को यात्रा पूरी करने में 10 से 11 दिन लगेंगे। इस साल सिक्किम के नाथुला से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर कुल 10 जत्थे जाएंगे। यात्रा पांच साल के अंतराल के बाद फिर से शुरू हुई है।
🚩 1

Comments