Deepti Kiran Maheshwari
Deepti Kiran Maheshwari
June 7, 2025 at 04:38 PM
https://www.facebook.com/share/p/16mV3NZNBg/ राजसमन्द भाजपा जिला कार्यालय पर "मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि तक" विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रदेश सरकार के सहकारिता व नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आदरणीय श्री गौतम जी दक जी की गरिमामय उपस्थिति में सहभागिता कर कार्यशाला को सम्बोधित किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने राष्ट्रसेवा, अंत्योदय एवं सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। नवभारत निर्माण की दिशा में बढ़ते हुए ग़रीब कल्याण, युवाओं को सशक्त अवसर, किसानों को समृद्धि एवं महिलाओं को सम्मान इस गौरवशाली कार्यकाल में मिला है। इस अवसर पर हम सभी विकसित भारत के अमृतकाल में सेवा,सुशासन एवं ग़रीब कल्याण की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लें। कार्यशाला कार्यक्रम में भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्री जगदीश जी पालीवाल, जिला प्रमुख श्रीमती रतनी देवी जी, पूर्व विधायक श्री बंशीलाल जी खटीक, जिला पदाधिकारी, मंडल व मोर्चा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🙏 ❤️ 👍 7

Comments