Deepti Kiran Maheshwari
Deepti Kiran Maheshwari
June 20, 2025 at 12:35 PM
https://www.facebook.com/share/p/15Uxp3HqPD/ राजसमन्द जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थान सरकार के जल संसाधन केबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुरेश सिंह रावत जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की । बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं बजट घोषणा में स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार पूर्वक चर्चा एवं समीक्षा की गई। इस दौरान आदरणीय मंत्री जी ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के सन्दर्भ में अधिकारियों से फीडबैक लिया एवं इसके क्रियान्वयन तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रमुख श्रीमती रतनी देवी जी, जिला प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। “जल है तो कल है” जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। हम सभी मिलकर जल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।
❤️ 🙏 👏 7

Comments