Rozgar With Rajender Sirshwal
Rozgar With Rajender Sirshwal
June 19, 2025 at 08:28 AM
`हरियाणा CET एग्जाम डेट पर आज मंथन :` *CS ने बुलाई मीटिंग; परीक्षा केंद्र भी होंगे फाइनल, जुलाई के सेकेंड वीक में पेपर संभव* *हरियाणा में ग्रुप-सी के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) एग्जाम के रजिस्ट्रेशन और फीस जमा होने के बाद सरकार परीक्षा की तैयारियों में जुट गई है। सरकार जल्द ही एग्जाम डेट फाइनल करने की तैयारी में है। इसके लिए मुख्य सचिव (CS) अनुराग रस्तोगी ने सभी जिलों के डीसी के साथ आज मीटिंग बुलाई है। सेंटरों की सीआईडी से भी रिपोर्ट मांगी हुई है, यह रिपोर्ट आने पर सेंटरों की सही तस्वीर सामने आएगी। इस रिपोर्ट के आधार कुछ सेंटरों को कम या ज्यादा किया जा सकता है।* *संभवना है कि यह जुलाई के सेकेंड वीक में सीईटी एग्जाम की डेट घोषित कर दी जाए। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से सीईटी के लिए 2300 से ज्यादा सेंटरों की जो सूची तैयार की गई है। इन सेंटरों में चार शिफ्ट में एग्जाम हो सकता है।* `सात दिन पहले लगने लगेंगे कैमरे` सरकार चाहती है कि CET का एग्जाम पूरी तरह से पारदर्शी हो। इसको लेकर हर एग्जाम सेंटर में कैमरे लगाए जाएंगे। यह प्रक्रिया परीक्षा से ठीक सात दिन पहले शुरू हो जाएगी। कैमरों का कंट्रोल रूम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में बनाया जाएगा। सीईटी के लिए इस बार 13.48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। `यहां पढ़िए एग्जाम का क्या पैटर्न होगा` `1.12वीं के स्तर का होगा पेपर` हरियाणा सीईटी का पेपर सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं के स्तर का होगा। हालांकि अंग्रेजी और हिंदी विषय का स्तर मैट्रिक यानी 10वीं के लेवल का होगा। परीक्षा OMR शीट पर होगी। यह सीट एग्जाम सेंटर में HSSC देगा। जिसमें आपको सही विकल्प चुनकर गोले भरने होंगे। ये परीक्षा कंप्यूटर पर नहीं होगी। `2. हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा पेपर` सीईटी का पेपर हिंदी और अंग्रेजी यानी 2 भाषाओं में होगा। पेपर में 100 सवाल होंगे। हर सवाल के 4 विकल्प यानी ऑप्शन होंगे। जिनमें से सही जवाब चुनकर OMR सीट पर सही विकल्प वाले नंबर पर गोला लगाना होगा। हर सवाल का जवाब देना अनिवार्य होगा।गलत जवाब होने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अगर कोई युवा जवाब नहीं देना चाहता तो उसे 5वां गोला या बबल पर निशान लगाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया और किसी सवाल का उत्तर खाली छोड़ा तो 1 नंबर कटेगा। `3. 1 घंटा 45 मिनट का होगा पेपर` सीईटी के पेपर में पूरे 100 सवाल होंगे। हर सवाल एक नंबर का होगा। इसे पूरा करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा। एक बार सेंटर अलॉट होने के बाद उसे चेंज नहीं किया जाएगा। अगर आप जनरल कैटेगरी में हैं, तो आपको 50% नंबर लाने होंगे। अगर आप SC, ST और OBC जैसी आरक्षित यानी रिजर्व कैटेगरी में हैं, तो आपको 40% नंबर लाने होंगे। https://whatsapp.com/channel/0029VaB3SHHBqbrAb81n6N0b

Comments