Piyush Mishra

3.5K subscribers

Verified Channel
Piyush Mishra
June 2, 2025 at 06:22 AM
10 जून को जनपद बहराइच में आयोजित होने वाली "महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस" की भव्य जनसभा के संदर्भ में आज सुभासपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आदरणीय श्री Omprakash Rajbhar जी ने बताया कि: “महाराजा सुहेलदेव जी हमारे आत्मगौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। 10 जून का यह विजय दिवस केवल एक स्मरण नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और ऐतिहासिक सम्मान का उत्सव है।” इस ऐतिहासिक जनसभा में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी बतौर मुख्य अतिथि पधार रहे हैं। यह आयोजन सामाजिक जागरूकता, ऐतिहासिक विरासत और जनभागीदारी का अनुपम संगम होगा। मा० मंत्री जी ने सभी समाजजनों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस गौरवपूर्ण आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।।
Image from Piyush Mishra: 10 जून को जनपद बहराइच में आयोजित होने वाली "महाराजा सुहेलदेव राजभर विज...

Comments