प्राचीन शिव मंदिर (शिव- सार)
June 9, 2025 at 09:13 AM
श्री हरि
श्री अर्धनारीश्वर स्वरूप
शिव भगवान को कोटि-कोटि नमन।
झांसी शहर में, पानी की धर्मशाला के समीप स्थित श्री हजारिया महादेव मंदिर शिव भगवान के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। यह मंदिर लगभग 300 से 400 वर्ष पुराना बताया जाता है।
इस मंदिर की सबसे विशेष बात यह है कि यहां स्थापित मुख्य शिवलिंग में लगभग 1100 छोटे-छोटे शिवलिंग अंकित हैं, जो इसे "हजारिया महादेव" नाम की गरिमा प्रदान करते हैं।
मंदिर में केवल शिव भगवान की ही नहीं, बल्कि उनकी पंचायत भी विराजमान है—इसमें सूर्य भगवान, श्री विष्णु, माता दुर्गा और श्री गणेश जी की भी प्रतिमाएँ स्थापित हैं।
ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह मंदिर अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि रानी लक्ष्मीबाई स्वयं यहां भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने आती थीं। ऐसी मान्यता है कि इस शिवलिंग का आकार प्रतिवर्ष स्वतः बढ़ता जा रहा है, जो इसे और भी दिव्यता प्रदान करता है।
शिव और शक्ति के इस अद्भुत संगम को सादर नमन।
ॐ नमः शिवाय।
सदाशिव महादेव की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे।