प्राचीन शिव मंदिर (शिव- सार)
June 13, 2025 at 03:24 AM
श्री मेलिंग महादेव मंदिर – एक दिव्य तीर्थस्थल
श्री हरि और श्री अर्धनारीश्वर स्वरूप भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों में से एक है श्री मेलिंग महादेव मंदिर, जो हिमाचल प्रदेश के मीनिंग गांव में लाहुल घाटी में स्थित है। जनमान्यता है कि इस पावन स्थल पर स्वयं महादेव ने घोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या के फलस्वरूप यहां 84 स्वयंभू शिवलिंगों का प्राकट्य हुआ। यह स्थान दिव्यता से परिपूर्ण है, जहां त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) की मूर्तियां भी विराजमान हैं।
ऐसी मान्यता भी है कि भगवान मणिमहेश की यात्रा का प्रारंभ यहीं से होता है। त्रेता युग में जब भगवान शिव ने अपने रौद्र रूप को शांत करने हेतु तपस्या की थी, तब उन्होंने इसी भूमि को चुना था। यही कारण है कि इस स्थान को श्रद्धालु "छोटा मणिमहेश" भी कहते हैं।
हम कोटि-कोटि नमन करते हैं भगवान शिव और मां शक्ति को।
सदाशिव महादेव की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे।
हर हर महादेव! 🔱