𝐋𝐚𝐥𝐢𝐭 𝐍𝐚𝐫𝐚𝐲𝐚𝐧 𝐌𝐢𝐭𝐡𝐢𝐥𝐚 𝐔𝐧𝐢𝐯𝐞𝐫𝐬𝐢𝐭𝐲 ✅
                                
                            
                            
                    
                                
                                
                                June 21, 2025 at 03:57 AM
                               
                            
                        
                            *विश्व संगीत दिवस पर शारदा सिन्हा की लोक शैली पर कार्यशाला, श्रोताओं को किया भावविभोर*
_ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी संगीत एवं नाट्य विभाग में विश्व संगीत दिवस पर डॉ. शारदा सिन्हा चेयर के तहत शुक्रवार को लोक गायन शैली पर व्याख्यान सह कार्यशाला का आयोजन हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. लावण्य कीर्ति सिंह ‘काव्या’ ने बताया कि चेयर द्वारा यह पहला आयोजन है, जो विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।_
_कार्यशाला में डॉ. शारदा सिन्हा के पुत्र डॉ. अंशुमन कुमार ने उनके जीवन और संगीत यात्रा को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। उनकी पुत्री डॉ. वंदना भारद्वाज ने “जगदंबा घर में दियरा” जैसे लोकगीत गाकर समां बांध दिया। अंत में शारदा सिन्हा की पोती अनुषा ने भी गीत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण शारदामय हो गया।_
                        
                    
                    
                    
                        
                        
                                    
                                        
                                            👍
                                        
                                    
                                    
                                        1