दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
June 15, 2025 at 02:43 AM
दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचारों का एकल बुलेटिन 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *विश्व पितृ दिवस (world's Father day) की हार्दिक शुभकामनाएं🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 15 जून 2025* *रविवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1947 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082 *🇮🇳मास-* आषाढ़ *🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष *🗒तिथि-* चतुर्थी - 15:54 तक *🗒पश्चात्-* पंचमी *🌠नक्षत्र-* श्रवण - 25:00 तक *🌠पश्चात्-* धनिष्ठा *💫करण-* बालव - 15:54 तक *💫पश्चात्-* कौलव *✨योग-* एन्द्र - 12:18 तक *✨पश्चात्-* वैधृति *🌅सूर्योदय-* 05:22 *🌄सूर्यास्त-* 19:20 *🌙चन्द्रोदय-* 10:45 *🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात *🌞सूर्यायण -* उत्तरायण *🌞गोल-* उत्तरगोल *💡अभिजित-* 11:53 से 12:49 *🤖राहुकाल-* 17:35 से 19:20 *🎑ऋतु-* ग्रीष्म *⏳दिशाशूल-* पश्चिम *✍विशेष👉* *_🔅आज रविवार को 👉 आषाढ़ बदी चतुर्थी 15:54 तक पश्चात् पंचमी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , सूर्य की मिथुन संक्रांति / आषाढ़ संक्रान्ति 06:44 पर (पुण्यकाल 06:44 से 13:08 तक , गौ - अन्न - वस्त्र दान मंदाकिनी स्नान) , राजस् संक्रान्ति (उड़ीसा) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , विश्व पितृ दिवस (world's Father day) , श्री अन्ना हज़ारे जन्म दिवस , आसियान डेंगू दिवस (कन्फर्म नहीं ) , विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day) व वैश्विक पवन दिवस (Global Wind Day)।_* *_🔅कल सोमवार को 👉 आषाढ़ बदी पंचमी 15:34 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *शास्त्राण्यधीत्यापि भवन्ति मूर्खा* *यस्तु क्रियावान् पुरुष: स विद्वान् ।* *सुचिन्तितं चौषधमातुराणां* *न नाम - मात्रेण करोत्यरोगम् ॥* *भावार्थ👉* _शास्त्रों का अध्ययन करने के बाद भी लोग मूर्ख रह जाते हैं । परन्तु जो क्रियाशील है वही सही अर्थ मेंं विद्वान् है । किसी रोगी के प्रति केवल नाम मात्र बोलने से सुविचारित औषधि रोगी को ठीक नहीं कर सकती। वह औषधि नियमानुसार लेनेपर ही वह रोगी ठीक हो सकता है ।_ 🌹 *15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1215 – इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी। 1381 – लंदन में अंग्रेजी किसान विद्रोह को कुचला गया। 1389 – कोसोवो के युद्ध में औटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को हराया। 1664 – अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई। 1667 – पहली बार इंसान का ब्‍लड ट्रांस्‍फ्यूजन डॉ Jean-Baptiste Denys ने किया। 1703 - राजकुमार ई रकोक्ज़ी ने फ्रांस में हंगरी विद्रोह शुरू किया। 1762 – आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ। 1785 – दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना, बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत। 1804 - अमेरिकी संविधान में 12 वीं संशोधन की पुष्टि हुई, जो न्यायिक शक्ति के विनियमन से संबंधित है। 1815 - इतिहास में सबसे प्रसिद्ध गेंद, "रिचमंड की गेंद "रसेल्स में आयोजित की गयी थी। 1836 – अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें। 1846 – संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर किया। 1846 - लासेंस्टन चर्च व्याकरण स्कूल पहली बार तस्मानिया में खोला गया। 1864 - अमेरिकी कांग्रेस ने काले सैनिकों के लिए वेतन को समान करने वाला कानून बनाया। 1866 – प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया। 1867 - अटलांटिक केबल क्वार्ट्ज सोना खान मोंटाना में स्थापित किया गया। 1871 - फीबे कूज़िन एक अमेरिकी महाविद्यालयीन लॉ स्कूल की पहली महिला स्नातक बनी। 1877 - 15 जून हेनरी ओसियन फ्लीपीर वेस्ट पॉइंट मिलिट्री एकेडमी से स्नातक होने वाला प्रथम अफ्रीकी, अमेरिकी बना। 1896 – भूकंप के बाद आए सूनामी में जापान के सानरिकू तट पर करीब 22 हजार लोगों की मौत हो गई। 1907 - हेग में दूसरी बार हेग शांति सम्मेलन आयोजित किया गया। 1908- कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई। 1917 – ग्रेट ब्रिटेन ने 1916 के ईस्टर विद्रोह के दौरान कब्जाए गये सभी क्षेत्रों को छोड़ने का संकल्प लिया। 1926 - विश्व न्यायालय ने द हेग शहर में अपना ग्यारहवे सत्र की शुरुआत की। 1947 – अखिल भारतीय कांग्रेस ने ब्रिटिश योजना के भारत विभाजन प्रस्ताव को स्वीकार किया। 1951 - न्यू मैक्सिको में, एरिज़ोना, कैलिफ़ोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन और ब्रिटिश कोलंबिया, आग में हजारों एकड़ वनों को नष्ट कर दिया। 1954 – स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में यूरोप के फुटबॉल संगठन UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन हुआ। 1971 – ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री मारग्रेट थैचर ने स्कूलों में मुक्त दूध देने की योजना खत्म करने का प्रस्ताव रखा। 1977 – स्पेन में 1936 के बाद पहली बार स्वतंत्र चुनाव संपन्न हुये। 1982 - फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सैनाओं का ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण। 1988 – नासा ने स्‍पेस व्‍हेकिल S-213 लॉन्‍च किया। 1991 – दसवीं लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुयी। 1994 - सं.रा. अमेरिका ने सल्फ़र डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इन्कार किया। 1994 - इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित। 1997 - आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन। 1999 - लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति। 2001 - शंघाई -पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्न, शंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बना, भारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय। 2002 - कनाडा के हैलीफ़ेक्स (नोवा स्कॉटिया) में जी-8 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक शुरू। 2004 - ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली। 2004 - पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा 'माई लाइफ़' बेस्ट सेलर बनी। 2005 - जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड। 2006 - भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया। 2008 - आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी। 2012 - एप्पल आई कंप्यूटर ने एक रिकॉर्ड $ 374.500 की बिक्री हुई। 2019 - भारत में स्कूलों में बच्चों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने वाली अक्षय पात्र योजना को बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियनशिप अवार्ड मिला । 2019 - हांगकांग की नेता कैरी लैम ने विवादित प्रत्यर्पण कानून को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया। 2020 - दोपहर 1 से शाम 4 बजे के बीच कच्छ में भूकंप के दो और झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 4.6 व 4.1 रही। भूकंप का केंद्र भचाऊ था। 2020 - पाक सेना ने जम्मू संभाग में अखनूर के केरी बट्टल, राजौरी, नौशहरा और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 2020 - अंतर्राष्ट्रीय और बहु-हितधारक पहल के लिए भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए वैश्विक भागीदारी (GPAI) में इसके संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हो गया। 2021 - ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि चीन ने स्वशासित द्वीप ताइवान की तरफ 28 लड़ाकू विमान भेजे। 2022 - भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में 250 किलोमीटर से अधिक की स्ट्राइक रेंज वाली पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 2022 - मेघालय के चेरापूंजी में सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान 811.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई (27 साल में जून की सर्वाधिक वर्षा)। 2023 - अरब सागर से उठा समुद्री तूफान बिपरजॉय ने गुजरात में लैंडफॉल किया। 2023 - जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने सीमापार से आए 5 आतंकी मार गिराया। 2023 - हैदराबाद में जी-20 के कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) के तहत मंत्रियों की 3 दिवसीय बैठक शुरू हुई। 2023 - भारतीय नौसेना का आउटरीच कार्यक्रम जुलै लद्दाख (हैलो लद्दाख , 15 से 23 जून) शुरू हुआ। 2023 - पेरू में डेंगू बुखार के रिकॉर्ड तोड़ प्रकोप के कारण 248 लोगों की मौत व 146,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य मंत्री रोसा गुटियरेज़ को इस्तीफा देना पड़ा। 2024 - उत्तराखंड -26 यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, नौ की मौत, 12 का रेस्क्यू। *15 जून को जन्मे व्यक्ति* 1884 - तारकनाथ दास - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे। 1899 - देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार। 1899 - राजेन्द्र सिंहजी जडेजा - भारतीय थल सेना के प्रथम थल सेनाध्यक्ष थे। 1911 - के.के. हेब्बार के रूप में लोकप्रिय कटिंगेरी कृष्णा हेब्बार एक मशहूर कलाकार थे। 1912 - श्रीमन्नारायण अग्रवाल - प्रसिद्ध साहित्यकार और जमनालाल बजाज के जमाई थे। 1917 - सज्जाद हुसैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे। 1929 - सुरैया - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका। 1932 - ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर - भारत के मशहूर ध्रुपद गायक। 1937 - अण्णा / अन्ना हज़ारे - गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले एक समाजसेवक। 1950 - लक्ष्मी मित्तल - स्टील किंग के नाम से पहचान रखने वाले भारतीय उद्योगपति। 1953 - कंभमपति हरिबाबू - भाजपा से जुड़े राजनेता। 1964 - जी. किशन रेड्डी - भाजपा के राजनीतिज्ञ। 1976 - नंदीगम सुरेश एक भारतीय राजनीतिज्ञ जो बापतला से लोकसभा सांसद बने। 1995 - मनिका बत्रा - राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टेबल टेनिस सितारों में से एक। *15 जून को हुए निधन👉* 1878 - शिव दयाल साहब - दीक्षित हिन्दू संप्रदाय 'राधा स्वामी सत्संग' के संस्थापक। 2014 - सरदार फजलुल करीम बांग्लादेश में एक विद्वान, अकादमिक, दार्शनिक और निबंधकार थे। 2014 - पंजाब के पूर्व मंत्री खुशाल बहल का 87 साल की उम्र में निधन। 2022 - ऊर्दू के मशहूर साहित्यकार गोपी चंद नारंग (91) का निधन हुआ। 2023 - ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स की पूर्व सदस्य ग्लेंडा जैक्सन (87) का निधन हुआ। 2023 - स्पेनिश सड़क साइकिल चालक अंटोनिओ जिमेनेज़ क्वाइल्स (88) का निधन हुआ। 2023 - स्कॉटिश पेशेवर फुटबॉलर गॉर्डन मैकक्वीन (70) का निधन हुआ। 2023 - ऑस्ट्रेलियाई वाइन निर्माता और व्यापारी सर जेम्स गिल्बर्ट हार्डी (90) का निधन हुआ। 2024 - पनामा पेशेवर मुक्केबाज एनरिके पिंडर (76) का निधन हुआ। *15 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 विश्व पितृ दिवस (world's Father day)। 🔅 श्री अन्ना हज़ारे जन्म दिवस। 🔅 आसियान डेंगू दिवस (कन्फर्म नहीं )। 🙏 विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day)। 🔅 वैश्विक पवन दिवस (Global Wind Day)। 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *15 जून 2025 , रविवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपके पास पर्याप्त समय होने पर भी व्यस्त ही रहोगे। योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और यात्रा के योग बनेंगे। वरिष्ठ से आपको तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो) आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। *सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *रविवार -15- जून - 2025* *!! हेपी फादर्स डे!!* 👇🏻 *=============================* *1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे साइप्रस और क्रोएशिया का भी दौरा करेंगे। *2* शाह बोले- नेता गलत बयानबाजी नहीं करें, पचमढ़ी में कहा- 3 साल में सिंधु का पानी राजस्थान तक पहुंचेगा, पाकिस्तान बूंद-बूंद को तरसेगा *3* एअर इंडिया अहमदाबाद विमान हादसे के हताहतों को तत्काल ₹25 लाख देगा, एक करोड़ मुआवजा राशि अलग *4* मणिपुर में 328 हथियारों और गोला-बारूद बरामद, SLR-इंसास जैसी राइफलें शामिल; सुरक्षा बलों ने 5 जिलों में छापेमारी की थी *5* तीन महिला समेत चार नक्सलियों का एनकाउंटर, बालाघाट में पुलिस से मुठभेड़, घायल नक्सली जंगल में भागे; 600 से ज्यादा जवान सर्चिंग में जुटे *6* हॉस्टल में खाना खा रहा था,अचानक बिल्डिंग में प्लेन घुसा', बिहार के मेडिकल स्टूडेंट की आंखों देखी- ऊपर वाला फ्लोर गिरा, साथ बैठे 2 दोस्त मर गए *7* भूमि-विकास योजना में सीमापार निवेश के लिए भारत विश्व के शीर्ष देशों में; कायम है निवेशकों का भरोसा *8* अहमदाबाद विमान हादसा- 248 शवों के DNA सैंपल लिए, 19 के मैच हुए, 3 शव परिजन को सौंपे; 190 एम्बुलेंस-वाहन स्टैंडबाय पर *9* वायुसेना को जून के आखिर में तेजस Mk 1A मिलेगा, इस साल 12 जेट फाइटर बेड़े में शामिल होंगे; 2021 में ₹48 हजार करोड़ में सौदा हुआ था *10* दिल्ली-राजस्थान के 70% कैंडिडेट्स NEET UG में पास, मध्य प्रदेश का रिजल्ट 5% सुधरा; टॉप 100 में 99 कैंडिडेट जनरल-OBC *11* महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर अस्पताल ने व्यक्ति को मृत घोषित किया, अंतिम संस्कार की तैयारी करते समय जग गया *12* नागपुर: महल एरिया में जय कमल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल *13* ईरान के तेल ठिकानों पर मिसाइल अटैक करने लगा इजरायल; नेतन्याहू बोले- यह तो बस शुरुआत है *14* राजस्थान-मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-यूपी में बिजली गिरने से 10 की मौत; मंगलुरु में सड़कों पर भरा पानी, एंबुलेंस फंसी *15* अमेरिका में 2 सांसदों पर घर में घुसकर फायरिंग, महिला सांसद-पति की मौत, दूसरे सांसद और उनकी पत्नी घायल; हमलावर पुलिस की वर्दी में था *सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................* ➡लखनऊ-गृह मंत्री अमित शाह आज डिफेंस एक्सपो मैदान आएंगे,60244 सिपाहियों को गृह मंत्री बांटेंगे नियुक्ति पत्र,सीएम योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में होंगे शामिल,डीजीपी राजीव कृष्ण,लखनऊ पुलिस कमिश्नर भी रहेंगे मौजूद,अमित शाह 60244 सिपाहियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र ➡लखनऊ-मंत्री दयाशंकर दयालु योग सप्ताह का करेंगे शुभारंभ,दयाशंकर दयालु आज योग सप्ताह का करेंगे शुभारंभ ,राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुभारंभ,मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु इस अवसर पर करेंगे पौधारोपण ,मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद रहेंगे,प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार रहेंगे मौजूद,आज सुबह 9:30 कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन ➡लखनऊ-मंत्री दयाशंकर दयालु योग सप्ताह का करेंगे शुभारंभ,दयाशंकर दयालु आज योग सप्ताह का करेंगे शुभारंभ ,राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुभारंभ,मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु इस अवसर पर करेंगे पौधारोपण ,मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद रहेंगे,प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार रहेंगे मौजूद,आज सुबह 9:30 कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन ➡महराजगंज-परीक्षा में कम अंक आने से छात्र ने लगाई फांसी,छात्र शाकिब को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन,मेडिकल कॉलेज जा रहे शाकिब की रास्ते में मौत,सदर थाना क्षेत्र के बिस्मिल नगर का निवासी था ➡जालौन-वन विभाग के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही,सड़क पर गिरे पेड़ को 2 दिन बाद भी नहीं हटा ,सड़क पर टूटे पड़े पेड़ से टकराए बाइक सवार,1 व्यक्ति की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल,पुलिस ने घायल को भिजवाया अस्पताल, जांच में जुटी,कोंच कोतवाली क्षेत्र के सूरज ज्ञान महाविद्यालय की घटना ➡बांदा-पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 में चयनित अभ्यर्थी रवाना,नियुक्ति पत्र प्राप्त करने पुलिस लाइन रवाना,ASP शिवराज ने सभी को दी शुभकामनाएं,चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार को दिया धन्यवाद ➡फिरोजाबाद-करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,चूड़ी गोदाम में काम कर रहा था युवक,परिजन ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, मृत घोषित,थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला जोशियान की घटना ➡महराजगंज-Google Map ने फिर भटकाया, दुर्घटना घटी,कार सवार चार लोग वाहन समेत गड्ढे में गिरे,सभी कार सवार सुरक्षित, मामूली चोटें आईं,निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरी कार क्षतिग्रस्त,पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया ,सभी कार सवार बस्ती जिले के निवासी हैं ,कोल्हुई थाना क्षेत्र के कुशहा गांव की घटना ➡मेरठ -भावनपुर में गौवंश अवशेष मिलने का मामला,हसनपुर चौकी प्रभारी दरोगा रणजीत सस्पेंड,दरोगा अवनीश, आरक्षी रोहित भी निलंबित,तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच ,लापरवाह पाए जाने पर SSP विपिन ताडा का एक्शन ➡मेरठ-दो मासूमों के किडनैप का प्रयास ,पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई ,चींखने पर मां दौड़ी तो आरोपी फरार,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है,जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र की है घटना ➡ग्रेटर नोएडा -पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग,दो दर्जन फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंची,भीषण आग में पूरी फैक्ट्री जलकर खाक,फायर विभाग के मुताबिक आग काबू की गई,जनहानि की सूचना नहीं, कारण स्पष्ट नहीं,थाना बादलपुर इलाके के धूम मानिकपुर का मामला ➡सोनभद्र-अनियंत्रित ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर ,बाइक सवार गंभीर रूप घायल, भर्ती ,डॉक्टर ने घायल युवक को किया मृत घोषित,पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी ,कोन थाना क्षेत्र के कोन ब्लॉक की घटना ➡अमेठी -बीती रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश,कई इलाकों में बारिश, तो कहीं हुई बूंदाबांदी,भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत ➡अमेठी-हरियाणा से शव लेकर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त,भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत,एम्बुलेंस पर कुल 6 लोग सवार थे,घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस,सभी शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को दी सूचना,शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की घटना ➡ग्रेटर नोएडा -पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग,दो दर्जन फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंची,भीषण आग में पूरी फैक्ट्री जलकर खाक,फायर विभाग के मुताबिक आग काबू की गई,जनहानि की सूचना नहीं, कारण स्पष्ट नहीं,थाना बादलपुर इलाके के धूम मानिकपुर का मामला *नोट - किसी भी प्रकार के वाहन का बीमा कराने के लिए हमें बताएं- पुष्पेन्द्र पान्डेय* -6393198003
❤️ 👍 2

Comments