
दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
June 16, 2025 at 03:49 AM
दैनिक जीवन केशरी:
दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचारों का एकल बुलेटिन
🕉️ ~*वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक - 16 जून 2025*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रत संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत - 1947*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु*
🌤️ *मास - आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - पंचमी शाम 03:31 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - धनिष्ठा रात्रि 17 जून रात्रि 01:13 तक तत्पश्चात शतभिषा*
🌤️ *योग - वैधृति सुबह 11:07 तक तत्पश्चात विष्कंभ*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 07:38 से सुबह 09:18 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 05:58*
🌤️ *सूर्यास्त - 07:20*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - पंचक (आरंभ दोपहर 01:10)*
💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌷 *व्रत विवेक(कौन से वार को व्रत करने से क्या लाभ)* 🌷
➡ *सोमवार का व्रत...उग्र है तो , क्रोध आदि दुर्गुण मिटाने के लिए*
➡ *मंगलवार का व्रत... शांति पाने, धन का अभाव मिटा ने*
➡ *बुधवार का व्रत... ज्ञान विकसित करता है.. बुद्धि बढ़ाने के लिए*
➡ *गुरुवार का व्रत... बुद्धि का व्रत है..बुध्दि का छिछरापन दूर करेगा...मन की चंचलता दूर करने*
➡ *शुक्रवार का व्रत... ओज की रक्षा करेगा..वीर्यवान होने के लिए, स्वप्नदोष...प्रदर रोग की बीमारियाँ मिटाने के लिए*
➡ *शनिवार का व्रत... सांसारिक आपदाओं से रक्षा करता है.. हनुमानजी के लिए*
➡ *रविवार का व्रत... स्वास्थ्य के लिए करते...सूर्य का ध्यान करे.. आरोग्य प्रदायक बन जाता... व्रत ना करे तो ध्यान से भी आरोग्य मिलाता...*
🙏🏻 *-श्री सुरेशानंदजी 19th May 08, Haridwar*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌷 *क्षयरोग (टी.बी.) में विशेष हितकारी आँवला* 🌷
🍏 *क्षयरोग की प्रारम्भिक अवस्था में आँवला बड़ा ही गुणकारी पाया गया है | इसमें क्षयरोग-प्रतिरोधक क्षमता है | आँवला व आँवले से बने पदार्थों, विशेषकर च्यवनप्राश का नियमित सेवन इसमें लाभदायी है |*
🙏🏻 *लोककल्याणसेतु – अप्रैल- मई २०२० से*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌷 *विद्याप्राप्ति और धंधे में सफलता पाने हेतु*
📝 *जिनको विद्याप्राप्ति में सफलता नहीं मिलती या तो व्यापार करते हैं पर कोई progress नहीं है ...वे बुधवार के दिन गुरु मंत्र का जप ज्यादा करें, रोज की अपेक्षा... और उस दिन दोपहर को आप खाना खाने से पहले केवल ३ पत्ते तुलसी के गिनकर.. गंगा जल में डूबा कर यानि कटोरी में रखें थोड़ा गंगा जल उसमें धोकर.. वो तीन पत्ते खा जाएँ.. उसके बाद भोजन करें |इस से....*
📝 *विद्याप्राप्ति में लाभ होता है,*
💰 *धन प्राप्ति होती है,*
😊 *व्यापार में वृद्धि होती है और शरीर स्वस्थ रखने में मदद मिलती है |*
🙏🏻 *और जप ज्यादा करें |*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 16 जून 2025*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको परिजनों का प्रत्येक कार्य मे समर्थन मिलेगा। दिन के आरम्भ में शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपके दैनिक कार्य अन्य दिनों से पहले पूर्ण होंगे। व्यवसाय में भी उन्नति के योग बन रहे है व्यवसाय को नया रूप देने की योजना बनायेंगे। धन से ज्यादा व्यवहार को महत्त्व देंगे इसके परिणाम स्वरूप परिजनों के साथ बाहर के लोगो का भी स्नेह मिलेगा। नौकरी वालो की काम के सिलसिले से यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज बहस से बचें। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। महिलाओ की फरमाइश पूरी होने पर प्रसन्न रहेंगी। मनोरंजन के अवसर मुश्किल से ही मिलेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये भाग्योदय कारक रहेगा दिन के आरम्भ से ही शारीरिक रूप से तरोताजा बने रहेंगे लेकिन घरेलू कार्यो को करने में आनाकानी करेंगे। संतानो को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होने से थोड़ी परेशानी भी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को व्यवहार कुशलता का फल सम्मान के रूप में मिलेगा अतरीरिक्त आय के साधन भी जुड़ेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा लंबे समय के लिए लटक सकते है। महिलाओ की फरमाइशें पूर्ण नही हो पायेगी जिससे थोड़ी देर के लिए घर का वातावरण उदासीन बनेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको मध्यान तक धैर्य से कार्य करने की सलाह है दोपहर बाद सेहत संबंधित समस्या कम रहेंगी। कार्य व्यवसाय के प्रति कम ही गंभीर रहेंगे धार्मिक कार्यो के प्रति रुचि रहेगी लेकिन कोई ना कोई व्यवधान आने से समय कम ही दे पाएंगे। व्यवसायी वर्ग दिन के आरम्भ में आलसी रहेंगे दोपहर बाद किसी कार्य के बनने से प्रसन्न होंगे। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे स्वयं अथवा सहकर्मी की खराब सेहत बाधा डालेगी। आर्थिक लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा संध्या के आस-पास होगी वह भी अनर्गल कार्यो में खर्च हो सकती है। महिलाये शारीरिक अकड़न अथवा नसों में विकार आने से असहज रहेंगी। यात्रा का मन बन रहा है तो फिलहाल स्थगित रखें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन असमंजस में बीतेगा। लोगो का व्यवहार आपकी आशा के विपरीत रहेगा मन मे किसी गुप्त कारण से भय बना रहेगा। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा राहत वाला रहेगा। आज आप दिन के आरम्भ से शांत स्थान की तलाश में रहेंगे। घरेलू वातावरण में भी सुधार आएगा फिर भी बेतुकी बयानबाजी से दूर रहें। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को शारीरिक परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। मध्यान तक धर्य धारण करे इसके बाद स्थिति आपके पक्ष में बनने लगेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको स्वयं अथवा किसी परिचित के कार्य से दौड़धूप करनी पड़ेगी। मध्यान तक सभी कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे सहयोग भी आवश्यकता के समय मिल जाएगा दोपहर बाद कि दिनचार्य आशा के विपरीत रहेगी आकस्मिक नुकसान होने की संभावना है लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से दिन ठीक ही रहेगा। निवेश अथवा व्यवसाय विस्तार कुछ दिन के लिये स्थिगित रखना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी उखड़ा हुआ रहेगा। घर के सदस्य एक दूसरे से किसी गुप्त बात को लेकर डरे रहेंगे। सेहत में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपको आज किसी अनचाही परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा दोपहर तक कोई ना कोई उलझन शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रखेगी। मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आयेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। मेहनत करने के बाद भी परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। महिलाये को भी अपनी इच्छाएं दबानी पड़ेंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ ना कुछ सहयोग अवश्य करेंगी। भाई-बंधुओ से अहम को लेकर टकराव सम्भव है बुजुर्गो के बीच मे आने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। धन लाभ काम चलाऊ होगा। छाती संबंधित विकार हो सकते है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका स्वभाव अत्यंत स्वार्थी रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर केवल मतलब से व्यवहार करेंगे। अपने लाभ के लिए किसी को परेशानी में डालने से नही हिचकेंगे। मध्यान तक व्यवसाय से लेदेकर लाभ होगा इसके बाद विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आधे पूर्ण हो चुके कार्य किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे एवं जिस भी कार्य को आरम्भ करने का मन बनाएंगे वही आगे हानि कराएगा। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेंगे। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। परिवार का वातावरण बिगड़ेगा भाई-बंधु एवं स्त्री से कलह होने की संभावना है। बड़ो से भी डांट फटकार सुन्नी पड़ेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कल्पना की दुनिया की सैर करेंगे अधिकांश कार्य अनदेखी के कारण अस्त-व्यस्त रहेंगे। स्वभाव में धर्य बना रहने से जल्दी से किसी की बातों का बुरा नही मानेंगे लेकिन अति होने पर बख्शेंगे भी नही। व्यवसाय में मध्यान तक का समय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक बिक्री बढ़ेगी। आर्थिक लाभ भी सामान्य से अधिक होगा खर्चीली प्रवृति रहने के कारण बचत अल्प ही होगी। महिलाये एवं अन्य पारिवारिक सदस्य दूर स्थान के पर्यटन की योजना बनायेंगे पूर्ण करने पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से यादगार भेंट होगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति होने तक शांत
रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आनंद से व्यतीत होगा लेकिन आपका अटपटा स्वभाव घर मे कोई नया विवाद खड़ा कर सकता है।
पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहने पर भी किसी भी बात का स्पष्ट जवाब नही देंगे अन्य लोगो को शंकालु दृष्टि से देखेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज कार्य व्यवसाय मंदा रहेगा लेकिन भविष्य के लिए आय के साधन बनेंगे आप जो भी कार्य करेंगे उसका निर्णय अचानक ही लेंगे जिससे आस पास के लोग आश्चर्य में रहने के साथ-साथ थोड़ी परेशानी भी अनुभव करेंगे। लोगो की आपसे अधिक अपेक्षाएं रहेंगी। जल्दबाजी में कार्य करने पर भी विलम्ब से पूर्ण होगा। स्वास्थ्य की अनदेखी करेंगे आगे परेशानी हो सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे उसी में लापरवाही दिखाएंगे। घर के बुजुर्ग अथवा अधिकारी वर्ग आपसे नाराज होंगे लेकिन दयालुता भी दिखाएंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति गंभीर रहेगी लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल सकते है। आज आपकी मानसिकता कम समय मे अधिक धन कमाने की रहेगी इसमें हानि-लाभ की परवाह किये बिना जल्दबाजी दिखाएंगे। मध्यान तक धैर्य धारण करें इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। रुके कार्यो में गति आने के साथ ही नये लाभ के अनुबंध भी मिलेंगे। महिलाये किसी के ऊपर जली भुनी रहेंगी घर मे अशांति का कारण भी बन सकती है। बुजुर्गो से मतभेद का परिणाम हानिकर होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी आपके आशानुकूल रहेगा दिन का आरंभिक भाग सुस्त रहने से कार्य विलम्ब होगा लेकिन मध्यान तक स्थिरता आने लगेगी कार्यो को गंभीरता से करेंगे। आप किसी भी कार्य मे ज्यादा तामझाम करना पसंद नही करेंगे। जिस कार्य मे आसानी रहे उसे प्राथमिकता देंगे। सरकार संबंधित कागजी कार्य थोड़ी भागदौड़ से पूर्ण हो सकेंगे। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी। महिलाये शांत रहेंगी फिर भी मौन रहने का प्रयास करें इससे कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जायेगा।
. *जय श्री राम*
*सोमवार, 16 जून 2025 के मुख्य सामाचार*
🔸अहमदाबाद विमान हादसा: DNA जांच से रूपाणी समेत 80 मृतकों की पहचान हुई, 33 शव परिजनों को सौंपे गए
🔸ट्रंप का ऐलानः भारत-पाकिस्तान के बाद अब मिडिल ईस्ट में करूंगा "शांति धमाका" ! इजराइल-ईरान में भी होगी डील
🔸Pune Bridge Collapses: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने से करीब 20 पर्यटक बहे, 4 की मौत
🔸प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे
🔸50% डिजिटल पेमेंट, 100 बिलियन डॉलर इन्वेस्टमेंट.. PM मोदी ने बताई भारत की ताकत
🔸उत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर हादसा, 7 लोगों की मौत, हेली सेवाओं पर लगाई गई रोक!
🔸अमेरिका से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सोने की तस्करी कर रहा था AIR India का क्रू मेंबर, मुंबई एअरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार
🔸Rajastha: सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड, उदयपुर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और बेटा गिरफ्तार
🔸Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी फिर अस्पताल में भर्ती, दिल्ली के गंगाराम में चल रहा इलाज
🔸राजस्थान-गुजरात समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:यूपी में बिजली गिरने से 24 घंटे में 23 की मौत; केरल के 5 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
🔸जगन्राथ रथ यात्रा में सिर्फ सेवक ही रथ पर चढ़ेंगे:अन्य के चढ़ने पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी; मोबाइल भी बैन रहेगा
🔸Census: अमित शाह ने की जनगणना की तैयारियों की समीक्षा,आज 16 जून को जारी होगी अधिसूचना
🔸इजरायल ने मांगी भारत से माफी : नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान में दिखाया था, भारतीय यूजर्स की प्रतिक्रिया पर इसे बताया गैरइरादतन गलती
🔸हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह की मौत, 4 महीने पहले बने थे जुड़वां बेटों के पिता
🔸इजरायल के हमलों से तेहरान में आई ‘बाढ’, डूबने लगे घर, चारों ओर मचा हाहाकार
🔸'पहले इजरायल हमले रोके, हम तो...', ईरान ने कर दिया सरेंडर? विदेश मंत्री अराघची ने नेतन्याहू के सामने रखा सीजफायर का प्रस्ताव
🔸मसूरी-देहरादून में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक पुलिस के अचानक डायवर्जन से लगा 6 किमी लंबा जाम
🔸अमेरिका ने आव्रजन नीतियां ठीक से लागू नहीं कीं : जेपी मॉर्गन चेस सीईओ
🔹WTC 2025-27 के नए सीजन का आगाज 17 जून से, भारत 6 देशों के खिलाफ खेलेगा 18 मैच
सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*
➡अपडेट अम्बेडकरनगर-CM योगी आदित्यनाथ का अम्बेडकरनगर दौरा आज ,3 बजे शिवबाबा में उतरेगा CM योगी का हेलीकाप्टर,3 बजे से 3.15 बजे तक CM करेंगे शिवबाबा का दर्शन पूजन,lCM लाभार्थियों को चेक, नियुक्तिपत्र वितरण करेंगे ,कई परियोजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास करेंगे CM ,शिव बाबा के मैदान पर जनसभा को करेंगे सम्बोधित करेंगे CM ,4.25 बजे श्रवण क्षेत्र धाम पर जायेंगे CM योगी ,श्रवण धाम में विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करेंगे,4.55 बजे शिवबाबा में बने हेलीपैड से हेलीकाप्टर से करेंगे प्रस्थान
➡लखनऊ-शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक,विभागीय अधिकारियों का तबादला नहीं होगा,अग्रिम आदेशों तक स्थानांतरण नहीं होगा
➡लखनऊ-सऊदी से आए यात्रियों से भरे विमान में खराबी,लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान निकली चिंगारी,पहिए से निकली चिंगारी, सभी 250 यात्री सुरक्षित,एसवी 3112 रात 10.45 बजे जेद्दा एयरपोर्ट से रवाना हुई थी,सुबह 6.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट विमान पहुंचा था\
➡उन्नाव -अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर,बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल,घायल युवक जिला अस्पताल किया गया रेफर,फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के PTC की घटना
➡गाजियाबाद-प्रार्थना सभा में हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंचे,धर्मांतरण कराने का लगाया गया आरोप,आयोजक केरल निवासी विनोद पुलिस हिरासत में,क्रॉसिंग रिपब्लिक के क्रिश्चियन नगर इलाके की घटना
➡सोनभद्र-अनियंत्रित कार ने ऑटो को मारी टक्कर,टक्कर मारने के बाद खड्ढे में पलटी कर ,ऑटो सवार 1, कार सवार 5 लोग घायल ,पुलिस ने घायलों को CHC बभनी में कराया भर्ती ,बभनी थाना क्षेत्र के बभनी अंबिकापुर मार्ग की घटना
➡सीतापुर -अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 4 लोग दबे,ट्रक के नीचे दबने से चारों की दर्दनाक मौत,पुलिस मौके पर पहुंची, दबे लोगों को निकाला ,सभी घायलों को तत्काल पहुंचाया गया सीएचसी ,डॉक्टरों के द्वारा सभी को मृत किया गया घोषित ,जनपद के रेउसा थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡फतेहपुर -अनियंत्रित एम्बुलेंस दुकान में घुसी,बाल बाल बच्चे दुकानदार और ग्राहक,एम्बुलेंस छोड़ कर ड्राईवर मौके से फरार,पुलिस ने एम्बुलेंस को किया सीज,सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज का मामला
➡बाराबंकी -अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली,नाम पूछकर व्यापारी पर की फायरिंग,पीड़ित अंशुमान ने पुलिस को दी जानकारी,पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, जांच शुरू,कोतवाली नगर क्षेत्र के असैनी की घटना
➡कौशाम्बी -विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप,दहेज़ में पांच लाख ना देने पर हत्या का आरोप ,मृतक महिला के पिता ने पुलिस को दी तहरीर ,कोखराज थाना के चकमाहपुर पांडेमऊ का मामला
➡रायबरेली-तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार दंपत्ति की दर्दनाक मौत,घायल दंपत्ति को पहुंचाया गया सीएचसी,डॉक्टर ने पूनम व मनोज को किया मृत घोषित,चालक को यात्रियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा,गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे भवानी बक्श गांव की घटना
➡सीतापुर -जनपद मे तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश,लोगों को उमस और गर्मी से मिली राहत,आम और गन्ने की फसल को होगा फायदा
➡अपडेट दिल्ली-कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत हुई खराब,गंगाराम अस्पताल में किया गया भर्ती,पेट से संबंधित समस्याओं के कारण भर्ती ,सोनिया गांधी गैस्ट्रो विभाग में भर्ती- सूत्र,वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
जय हो🙏
😮
1