दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
June 17, 2025 at 02:43 AM
दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचारों का एकल बुलेटिन 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 17 जून 2025* *मंगलवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1947 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082 *🇮🇳मास-* आषाढ़ *🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष *🗒तिथि-* षष्ठी - 14:49 तक *🗒पश्चात्-* सप्तमी *🌠नक्षत्र-* शतभिषा - 25:02 तक *🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद *💫करण-* वणिज - 14:49 तक *💫पश्चात्-* विष्टि *✨योग-* विश्कुम्भ - 09:33 तक *✨पश्चात्-* प्रीति *🌅सूर्योदय-* 05:22 *🌄सूर्यास्त-* 19:20 *🌙चन्द्रोदय-* 23:52 *🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - दिनरात *🌞सूर्यायण -* उत्तरायण *🌞गोल-* उत्तरगोल *💡अभिजित-* 11:53 से 12:49 *🤖राहुकाल-* 15:51 से 17:36 *🎑ऋतु-* ग्रीष्म *⏳दिशाशूल-* उत्तर *✍विशेष👉* *_🔅आज मंगलवार को 👉 आषाढ़ बदी षष्ठी 14:49 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , पंचक जारी , त्रिपुष्कर योग 25:02 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 25:02 तक , विघ्नकारक भद्रा 14:47 से 26:11 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री वासुपूज्य जी गर्भ कल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण षष्ठी) , चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज 153वां जन्म दिवस (आषाढ़ कृष्ण षष्ठी) , राजमाता जिजाऊसाहेब भोसले पुण्यतिथि (तारखेप्रमाणे) , श्री गोपाल गणेश अगरकर पुण्य तिथि , श्री लिएंडर पेस जन्म दिवस , श्री भगत सिंह कोश्यारी जन्म दिवस , डॉ. कैलाश नाथ काटजू जयन्ती , स्वतंत्रता दिवस (आइसलैंड) , विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस व विश्व मगरमच्छ दिवस।_* *_🔅कल बुधवार को 👉 आषाढ़ बदी सप्तमी 13:37 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री कालाष्टमी व्रत।_* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *स्युर्लघुबिन्दवो वृष्टे-* *र्वर्षणेन जले प्लवः।* *तथैव लघुभिर्यत्नैः* *जायते परिवर्तनम्।।* *अर्थात् 👉* _बारिश की बूँदें भले ही छोटी हों, लेकिन उनका लगातार बरसना बडी़-बडी़ नदियों में बाढ़ आ जाती है। ऐसे ही हमारे छोटे-छोटे प्रयास यदि लगातार हों तो निश्चित ही ज़िन्दगी में बडा़ परिवर्तन लाने में सक्षम रहते हैं।_ 🌹 *17 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1397 – डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के बीच कल्मार संघ की स्थापना हुई। 1609 – नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 1734 - फ्रांसीसी सैनिकों ने राइन में फिलिप्सबर्ग पर कब्जा किया। 1745 - अमेरिकी उपनिवेशों ने लुईबॉर्ग, फ़्रैंक से केप ब्रेटन द्वीप को कैप्चर किया। 1756 – नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण किया। 1773 - कूकाका, कोलम्बिया की स्थापना जुआना रंगेल डी कुएल्रर द्वारा की गई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें। 1775 – बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया। 1799 – नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया। 1856 - रिपब्लिकन पार्टी ने अपना पहला राष्ट्रीय सम्मेलन फिलाडेल्फिया में किया। 1885 – फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा। 1898 – अमेरिका में नेवी हॉस्पिटल कॉर्प की स्थापना की गई। 1917 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया। 1922 - पुर्तगाली नौसेना के एविएटर गैगो कोतििन्हो और सैकदुरा कैब्राल ने दक्षिण अटलांटिक के पहले हवाई क्रॉसिंग को पूरा किया था। 1930 – अमेरिकी राष्ट्रपति हरबर्ट हूवर ने स्मूट-हॉली टैरिफ अधिनियम को कानून में हस्ताक्षर किए थे। 1936 - हेनरिक हिमलर को जर्मन पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया। 1938 – जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध: आरएमएस लंकास्ट्रिया पर फ्रांस के सेंट-नज़ीर के पास लूफ़्टवाफ ने हमला किया और डूब गया। ब्रिटेन की सबसे खराब समुद्री आपदा में कम से कम 3,000 मारे गए। 1944 – आइसलैंड को डेनमार्क से स्वतंत्रता मिली 1944 – जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध में समर्पण किया। 1950 – मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए। 1963 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई। 1967 – चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना। 1970 – शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ। 1970 - एडविन लैंड ने पोलरॉइड कैमरा का पेटेंट कराया (कन्फर्म नहीं)। 1974 – ब्रिटेन की संसद में एक बम धमाके में 11 लोग घायल हुए। 1981 – मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये। 1985 - जॉन हेन्ड्रिक्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका में डिस्कवरी चैनल शुरू किया। 1994 – शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई। 1994 - उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत। 1999 – विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच टाई रहा। ग्रुप चरण में रन रेट बेहतर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा। 1999 - लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त। 1999 - कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना। 2001 - नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था। 2002 - कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया। 2003 - फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार। 2004 - मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें। 2004 - बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल। 2008 - देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेज़स' का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। 2008 - रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया। 2008 - कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला। 2012 - मिस्र के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आम चुनाव हुए। 2012 - चीन का “शनचो-9” अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किए जाने के बाद निश्चित कक्षा में पहुचने में सफल रहा। 2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं। 2015 – अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की। 2017 – केंद्रीय पुर्तगाल के जंगल की आग की एक श्रृंखला में लगभग 64 लोगों की मौत व 204 घायल हुए। 2019 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पहली बार भारतीय स्कूली छात्रों के लिए दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए अपनी प्रयोगशालाएँ खोली । 2019 - डेनमार्क की इंगेर एंडरसन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। 2020 - अमेरिका ने सीरिया पर अभी तक के सबसे बड़े प्रतिबंध लगाए। 2020 - भारत 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) का अस्थाई सदस्य चुन लिया गया। वोटिंग में महासभा के 193 देशों ने हिस्सा लिया, जिसमें 184 देशों ने भारत का समर्थन किया। 2021 - नेपाल के प्रधानमंत्री ने देश की संसद को भंग करने के अपने फैसले का सुप्रीम कोर्ट में बचाव किया। 2021 - भारतीय तटरक्षक बल ने महाराष्ट्र के रेवदंडा बंदरगाह के पास डूबते जहाज एमवी मंगलम के सभी 16 दल को बचाया। 2022 - RBI ने ‘Payments Vision 2025’ दस्तावेज़ जारी किया। 2022 - सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई भारतीय प्रेस परिषद की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। 2022 - प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। 2023 - राजस्थान के माउंट आबू में रिकॉर्ड 8.4 इंच बारिश हुई। 2023 - तेलंगाना के सिकंदराबाद, बिहार के पटना और जम्मू-कश्मीर में सेना के अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग परेड हुई। 2023 - जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। 2023 - भारतीय जी-20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक हैदाराबाद में संपन्न हुई। 2024 - फिलीपींस ने विवादित स्प्रैटली द्वीप समूह में टकराव के बाद चीनी तटरक्षक पर “आक्रामकता का एक निर्लज्ज कृत्य” करने का आरोप लगाया, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ा। 2024 - न्यू जलपाईगुड़ी के पास मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी , मरने वालों की संख्या 15 हुई व 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। *17 जून को जन्मे व्यक्ति👉* 1887 - कैलाश नाथ काटजू - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री। 1903 - ज्योति प्रसाद अग्रवाल - असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता। 1942 - भगत सिंह कोश्यारी - भारतीय राजनीतिज्ञ व वे उत्तराखण्ड राज्य के द्वितीय सफल मुख्यमन्त्री रहे। 1945 - पी. डी. थनकप्पन आचार्य भारत के भूतपूर्व लोक सभा महासचिव रहे। 1957 - फ़िलिप चेवरोन - संगीतज्ञ , आयरिश गायक - गीतकार , गिटारवादक और रिकॉर्ड निर्माता थे। 1970 - निशिकांत कामत एक भारतीय फिल्म निर्देशक थे (17 जुलाई 1970 का भी वर्णन)। 1973 - लिएंडर पेस - भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी। 1980 – सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स । 1981 - अमृता राव - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री। *17 जून को हुए निधन👉* 1631 - मुमताज़ महल - आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट 'ख़ुर्रम' (शाहजहाँ) से हुआ। 1674 - जीजाबाई - शाहजी भोंसले की पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी की माता। 1862 - लॉर्ड कैनिंग - भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ। 1895 - गोपाल गणेश आगरकर - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता। 1928 – तत्कालीन उड़ीसा (अब ओडिशा) के रत्न कहे जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक चिंतक और कवि पंडित गोपा बंधु दास का निधन। 2015 - एम एम पुंछी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे। 2019 - मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी सुनवाई के दौरान अदालत में गिर पड़े और उनका निधन हो गया। 2020 - पाकिस्तान के पहले पुरुष टीवी एंकर तारिक अजीज का निधन हुआ। 2021 - जांबिया के पहले राष्ट्रपति केनेथ कौंडा का 97 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। 2021 - चीन के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक और हार्बिन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष झांग झिजियान की रहस्यमय हालात में एक इमारत से गिरने से मौत हुई। 2022 - अमेरिकी फ़ुटबॉल खिलाड़ी ह्यूग मैकलहेनी (93) का निधन हुआ। *17 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 श्री वासुपूज्य जी गर्भ कल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण षष्ठी)। 🔅 चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज 153वां जन्म दिवस (आषाढ़ कृष्ण षष्ठी)। 🔅 राजमाता जिजाऊसाहेब भोसले पुण्यतिथि (तारखेप्रमाणे)। 🔅 मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग। 🔅 श्री गोपाल गणेश अगरकर पुण्य तिथि। 🔅 श्री लिएंडर पेस जन्म दिवस। 🔅 श्री भगत सिंह कोश्यारी जन्म दिवस। 🔅 डॉ. कैलाश नाथ काटजू जयन्ती। 🔅 स्वतंत्रता दिवस (आइसलैंड)। 🔅 विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस। 🔅 विश्व मगरमच्छ दिवस। 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *17 जून 2025 , मंगलवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है वह दूर भी हो जाएगी। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। 🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। *सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *मंगलवार - 17- जून - 2025* 👇🏻 *===============================* *1* पहलगाम हमला बिना आतंकी फंडिंग के संभव नहीं-FATF, कहा- ऐसे हमले सिर्फ बंदूक-बारूद से नहीं होते, इनके पीछे फाइनेंशियल नेटवर्क *2* भारत को अंडमान में 2 लाख करोड़-लीटर का तेल-भंडार मिला, पेट्रोलियम मंत्री ने कहा- इससे भारत की GDP बढ़कर 20 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है *3* भारत के पास हथियारों का जखीरा, बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश; काफी पीछे रह गया चीन *4* अहमदाबाद विमान हादसा, अमेरिकी कंपनी भी जांच में जुटी, घटनास्थल का दौरा किया; अबतक 125 शवों के DNA मैच हुए, 83 शव परिजनों को सौंपे गए *5* चुनाव आयोग सभी पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग कराएगा, अभी तक 50% सेंटर्स पर ही होती थी; बिहार चुनाव से नया नियम लागू होगा *6* केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन से पहले खालिस्तान समर्थकों हालिया प्रदर्शनों को आलोचना की है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को किराये का टट्टू बताया और कहा उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। *7* गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किए तीन टेक प्लेटफॉर्म, बढ़ेगी आपदा प्रबंधन एजेंसियों की काम करने की रफ्तार *8* विमान हादसा: 'घटना को ताकत में बदलकर बनानी होगी अधिक सुरक्षित एयरलाइन', कर्मियों से बोले एअर इंडिया के चेयरमैन *9* उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विश्व में शांति कायम करने पर दिया जोर, कहा- यह प्रगति के लिए जरूरी *10* एयर इंडिया के कर्मचारियों से बोले टाटा संस के चेयरमैन-मैंने कई हादसे देखे पर अहमदाबाद विमान हादसा, मेरे करियर का सबसे दुखद अनुभव *11* फिर बढ़ीं रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें, ED ने संजय भंडारी से जुड़े PMLA केस में किया तलब, आज होगी पूछताछ *12* विजय रूपाणी का राजकोट में अंतिम संस्कार हुआ, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, शाह समेत कई नेता मौजूद रहे; अहमदाबाद प्लेन हादसे में जान गंवाई थी *13* महाराष्ट्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक आदिवासी पिता को अपनी मृत बेटी को थैली में डालकर बस से 90 किमी दूर अपने घर ले जाना पड़ा। घटना नासिक जिले की है। कटकरी आदिवासी समुदाय के 28 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर सखाराम का कहना है कि मैंने स्वास्थ्य प्रणाली की लापरवाही और उपेक्षा के कारण पहले अपनी नवजात बच्ची को खो दिया, *14* मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास मालगाड़ी हुई डिरेल, कई ट्रेनें प्रभावित, मेन लाइन डिस्टर्ब *15* पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम 260 के पार, रिकॉर्डतोड़ महंगाई से परेशान हुए लोग *16* इजराइल ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की, तेहरान में न्यूज चैनल की बिल्डिंग पर बम गिराए, लाइव शो कर रही एंकर बाल-बाल बची *17* ट्रम्प की तुरंत तेहरान खाली करने की चेतावनी, नेतन्याहू बोले- खामेनेई की हत्या से जंग खत्म होगी; ईरान की इजराइली शहरों में रातभर बमबारी *18* MP पहुंचा मानसून, 17 राज्यों में आज भारी बारिश, कच्छ-सौराष्ट्र में रेड अलर्ट; केरल के घरों में घुसा बाढ़ का पानी; कर्नाटक में लैंडस्लाइड NH-169 बंद https://youtu.be/uGD1DureVuk सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................* ➡सैफई: सपा प्रमुख अखिलेश यादव सैफई में केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। मंदिर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। विधि विधान के साथ पूजन-अर्चन शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह बना हुआ है। ➡बागपत: दाहा कस्बे (दोघट थाना क्षेत्र) में लापता महिला का शव पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में जहरीले जीव के काटने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ➡मथुरा: एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। 10 इंस्पेक्टर और 19 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए। मुनेंद्र पाल सिंह को लाइन हाजिर किया गया। रंजना सचान बलदेव, आनंद शाही सदर, शैलेंद्र सिंह हाईवे, विनोद बाबू मिश्र बरसाना, कमलेश सिंह छाता, राजकमल सिंह गोविंद नगर, संजय पांडे पर्यटन, त्रिलोकी सिंह फरह, सुधीर सिंह महावन थाना प्रभारी बने। डेजी पवार को महिला थाने की जिम्मेदारी मिली। ➡कनाडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जी-7 समिट में हिस्सा लेंगे। 10 साल बाद पीएम मोदी कनाडा पहुंचे हैं। समिट के दौरान वे कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे और विभिन्न देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी होंगी। यह दौरा अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। ➡नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 2027 की 16वीं जनगणना की अधिसूचना जारी की। यह जनगणना पहली बार जाति-आधारित होगी। कुल 13 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। जनगणना दो चरणों में होगी—पहाड़ी राज्यों में अक्टूबर 2026 से और बाकी देश में 1 मार्च 2027 से। इसमें 34 लाख गणनाकर्ता और 1.3 लाख जनगणना कर्मी शामिल होंगे। ➡मेरठ के लिसाड़ीगेट स्थित हापुड़ अड्डे के पास मेले से लौट रहे बुनकर जुनैद की बाइकर्स गैंग से कहासुनी के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात आधी रात को हुई। मृतक के साथी सलीम से पूछताछ जारी है, जबकि आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ➡बलिया के फेफना नरही क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हुए। SP ओमवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पब्लिक ने दौड़ाकर ड्राइवर को पकड़ लिया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर प्रशासन सतर्क है और जांच जारी है। ➡लखनऊ: जीएसटी चोरी करने वाली फर्जी फर्मों पर अब पुलिस सख्ती से निपटेगी। सात फर्जी फर्मों की सूचना शासन को भेजी गई है। साथ ही कम राजस्व वसूली वाले जोनों की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने टैक्स चोरी रोकने के लिए निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ➡रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के समोधा गांव में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। 🌷आपका दिन मंगलमय हो 🙏धन्यवाद।🙏 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
❤️ 1

Comments