
दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
June 18, 2025 at 01:37 AM
दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचारों का बुलेटिन
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 जून 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी - 13:37 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद - 24:23 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* बव - 13:37 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* प्रीति 07:39 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 24:22
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - 18:36 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:22 से 14:06
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 आषाढ़ बदी सप्तमी 13:37 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री कालाष्टमी व्रत , पर्युषितान्न (बासी भोजन करना विहित है) , श्री विजय पार्वती व्रत , मासिक अष्टमी व्रत (जैन , कृष्णपक्ष) , पंचक जारी , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस , श्री मिल्खा सिंह स्मृति दिवस , रोमानियाई भौतिक विज्ञानी श्तेफ़ानिया मॉरेचिनानू जयन्ती , महान जून विद्रोह दिवस मणिपुर (Great June Uprising/Unity Day MANIPUR) , गोआ क्रान्ति दिवस , विश्व सतत पाक कला दिवस (Sustainable Gastronomy Day) , अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस (International Picnic Day) व ऑटिस्टिक प्राइड डे (Autistic Pride Day)।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 आषाढ़ बदी अष्टमी 11:58 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री शीतलाष्टमी व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सत्येन रक्ष्यते धर्मो*
*विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते।*
*मृज्यया रक्ष्यते रूपं*
*कुलं वृत्तेन रक्ष्यते ।।*
*भावार्थ👉*
_धर्म का रक्षण सत्य से , विद्या का अभ्यास से , रूप का सफाई से और कुल का रक्षण सदाचरण करने से होता है ।_
🌹
*18 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1576 – महाराणा प्रताप और मुगल शासक अकबर के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1802 - जीए लांग को वियतनाम में गुयेन वंश के पहले सम्राट के रूप में ताज पहनाया गया।
1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।
1815 – वाटरलू की जंग में नेपोलियन की सेना ने ब्रिटेन को हराया।
1817 – लंदन स्थित टेम्स नदी पर बना वाटरलू ब्रिज खोला गया।
1837 – स्पेन ने नया संविधान अपनाया।
1842 - एक प्राथमिक स्कूल प्रणाली स्वीडन में शुरू की गयी।
1858 – झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेज सेना के साथ लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुईं।
1887 - पुनर्बीमा संधि पर जर्मनी और रूस ने हस्ताक्षर किया।
1894 - सबसे पहले रोसेबेर्री युगांडा एक ब्रिटिश संरक्षण घोषित किया गया।
1897 - क्योटो विश्वविद्यालय ओफ्फिसिएल्लेमेंट जापान में स्थापित किया गया।
1913 - 1913 में अरब कांग्रेस खुली, जिसके दौरान अरब राष्ट्रवादियों ने ओटोमन साम्राज्य के तहत वांछित सुधारों पर चर्चा की।
1941 – तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1946 – डॉ़ राममनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन से आजादी के लिए पहला सत्याग्रह आंदाेलन शुरू हुआ।
1956 – हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।
1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज का जहाज खुले मैदान में गिरा।
1979 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा 'साल्ट-द्वितीय' समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।
1980 – शकुंतला देवी ने दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1987 – एम. एस. स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला।
1997 - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
1999 - 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ़्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
1999 – लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर।
2001 - पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
2004 - चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया।
2004 - दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
2008 - केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की।
2008 - भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मध्य तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए।
2008 - फ़ार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फ़ार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया।
2008 - वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लोग मारे गए और 60 घायल हुए।
2017- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।
2019 - इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने एक पारी में 17 छक्के लगाकर रोहित, गेल और डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा , चौके-छक्कों से 80% रन बनाए।
2019 - फेसबुक ने लिब्रा नामक एक डिजिटल मुद्रा की घोषणा की है जो दुनिया भर में अपने अरबों उपयोगकर्ताओं को वित्तीय लेनदेन करने की अनुमति देगा।
2020 - कर्नाटक सरकार द्वारा समूचे राज्य में Mask Day या मास्क दिवस मनाया गया।
2020 - 19 वां महान जून विद्रोह दिवस(Great June Uprising/Unity Day) मणिपुर के केकरूपत में मनाया गया।
2021 - एंटोनियो गुटेरस संयुक्त राष्ट्रसंघ के पुनः अध्यक्ष नियुक्त हुए।
2021 - अदन की खाड़ी में पहला भारतीय नौसेना-यूरोपीय संघ नौसैनिक बल (EUNAVFOR) अभ्यास शुरु हुआ।
2022 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कारते परवान पर आतंकियों ने हमला किया।
2022 - प्रधानमंत्री ने वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में भाग लिया व विभिन्न विकास परियोजनाओं के सहित मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना और पोषण सुधा योजना शुरू की।
2023 - गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने आगामी 37वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर ‘मोगा’ जारी किया
2023 - बैडमिंटन में सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने इंडोनेशिया ओपन के पुरूष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रचा।
2023 - गीता प्रेस गोरखपुर को वर्ष 2021 के गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
2023 - अमेरिका के शिकागो में एक पार्किंग स्थल पर गोलीबारी में एक की मौत व और कम से कम 28 अन्य घायल हुए।
2024 - बिहार के अररिया जिले में बकरा नदी पर बना एक पुल, उद्घाटन से पहले ही गिर गया।
2024 - डाकघर अधिनियम 2023 लागू हुआ।
*18 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1817 - जंगबहादुर - नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री।
1852 - सी. विजय राघवा चारियर - प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
1861 - बाबू देवकीनन्दन खत्री - हिंदी के प्रथम तिलिस्मी लेखक थे। उन्होने चंद्रकांता, चंद्रकांता संतति, काजर की कोठरी, नरेंद्र-मोहिनी, कुसुम कुमारी, वीरेंद्र वीर, गुप्त गोदना, कटोरा भर, भूतनाथ जैसी रचनाएं की।
1887 - अनुग्रह नारायण सिन्हा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
1892 - रोमानियाई भौतिक विज्ञानी श्तेफ़ानिया मॉरेचिनानू का जन्म रोमानिया में हुआ।
1899 - दादा धर्माधिकारी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
1921 - पी. वेंकटसुब्बैया - बिहार और कर्नाटक के राज्यपाल रहे।
1931 - फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो - ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति।
1931 - के एस सुदर्शन - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
1958 - होमी डैडी मोतीवाला - नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं।
1987 – इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का बर्मिंघम में जन्म हुआ।
1992 - गोड्डेटी माधवी 2019 चुनाव में लोकसभा की सदस्या बनी।
*18 जून को हुए निधन👉*
1858 - रानी लक्ष्मीबाई - मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगना थीं।
1974 - जॉर्जी ज़ुकोव - सोवियत संघ के रक्षामंत्री थे।
1974 - सेठ गोविन्द दास - सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार थे।
1993 - युधवीर सिंह - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, जानेमाने राजनीतिज्ञ और होम्योपैथी के चिकित्सक थे।
2002 - नसीम बानो - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2009 - अली अकबर ख़ाँ - प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
2012 - अरुण प्रकाश - भारतीय साहित्यकार ।
2020 - मशहूर मलयालम निर्देशक के आर सचिदानंदन का निधन, दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।
2021 - विश्वप्रसिद्ध एथलीट , प्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह (फ्लाइंग सिक्ख ) का 91 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 - टॉलीवुड कोरियोग्राफर राकेश मास्टर (53) का निधन हुआ।
2022 - अमेरिकी राजनीतिक स्तंभकार, सलाहकार और टिप्पणीकार मार्क स्टीफन शील्ड्स (85) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी व्यवसायी और इंजीनियर रिचर्ड स्टॉकटन रश [III] (61) का निधन हुआ।
2023 - खालिस्तान आंदोलन से जुड़े एक भारतीय मूल के कनाडाई सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर (45) की हत्या हुई।
2023 - टेरेसा टेलर, बटहोल सर्फर्स ड्रमर और 'स्लैकर' स्टार, का 60 वर्ष की आयु में निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
2024 - फ्रांसीसी फिल्म अभिनेत्री एनौक ऐमी (92) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल सेंटर फील्डर (93) का निधन हुआ।
*18 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस।
🔅 श्री मिल्खा सिंह स्मृति दिवस।
🔅 रोमानियाई भौतिक विज्ञानी श्तेफ़ानिया मॉरेचिनानू जयन्ती।
🔅 मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
🔅 महान जून विद्रोह दिवस मणिपुर ( Great June Uprising/Unity Day MANIPUR )।
🔅 गोआ क्रान्ति दिवस।
🔅 विश्व सतत पाक कला दिवस ( Sustainable Gastronomy Day )।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस (International Picnic Day)।
🔅 ऑटिस्टिक प्राइड डे (Autistic Pride Day)।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 जून 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी दोपहर बाद लगभग सभी कार्यों को आराम से ही करेंगे। आज आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नहीं मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का धार्मिक वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा। यात्रा योग बन रहा है। परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू , वे, वो)
आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि हेतु खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता आज अन्य लोगो से बेहतर दिखने की रहेगी जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा परन्तु आज आप मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक धार्मिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे इसका मुख्य कारण आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्त्व रहेगा। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे जिसमे कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है । गलतियां होने की संभावना भी आज अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य मे किसी की सहायता अवश्य लें। आज आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे जिस वजह से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे परन्तु आज लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी भविष्य की योजना बनेगी इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन कम होगा । कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें । किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढेगी । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।
*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*बुधवार - 18- मई -2025*
👇🏻
*==============================*
*1* G7 समिट में मोदी बोले- भारत-कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण, 10 साल बाद यहां आया; भारत-कनाडा में हाई कमिश्नर बहाल करने पर सहमति बनी
*2* कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली एक महान मित्रता से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी ने अन्य वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात की।
*3* तत्काल रेलवे टिकट के लिए 1 जुलाई से आधार ओटीपी सत्यापन अनिवार्य; लागू की जा रही नई व्यवस्था,15 जुलाई से ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य हो जाएगा।
*4* नौसेना में शामिल होने जा रहा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर युद्धपोत 'अर्नाला', दुश्मन की पनडुब्बियों को करेगा तबाह
*5* अहमदाबाद विमान हादसे के बाद ड्रीमलाइनर विमानों की जांच जारी, अब तक एअर इंडिया ने रद्द की 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
*6* अहमदाबाद समेत कई एयरपोर्ट सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं, कई जगह बफर जोन नहीं बने; इन्फ्रास्ट्रक्चर सेफ्टी को लेकर गंभीरता नहीं
*7* प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्र ने कहा कि राज्यों को आपदा जोखिम को कम करने के लिए किफायती, लेकिन उच्च प्रभाव वाली योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा, कुछ आपदाओं में नुकसान की संभावना अनुमान से कहीं अधिक पाई गई है, इसलिए इससे निपटने के लिए शमन प्रयासों के पुनर्मूल्यांकन की जरूरत है
*8* मुंबई में रैपिडो और उबर पर धोखाधड़ी का केस, सरकार और RTO से लाइसेंस के बगैर ट्रांसपोर्ट सर्विस दे रहे; अप्रैल में नोटिस दिया गया था
*9* कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की OBC लिस्ट अधिसूचना पर 31 जुलाई तक अंतरिम रोक लगाई
*10* अंबानी को एशियन-पेंट के शेयरों में ₹9000 करोड़ का मुनाफा, 2008 में ₹500 करोड़ में शेयर खरीदे थे, अब 2200% के मुनाफे में बेचे
*11* चांदी ₹1.09 लाख किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची, आज ये ₹2,400 महंगी हुई, सोना ₹226 गिरकर ₹99,147 पर आया
*12* एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO आज ओपन होगा, निवेशक 20 जून तक बिडिंग कर सकेंगे, मिनिमम ₹14,874 इन्वेस्ट करने होंगे
*13* हमें पता है खामेनेई का ठिकाना, अभी नहीं मारेंगे; ट्रंप की चेतावनी- बिना शर्त सरेंडर करे ईरान
*14* ट्रम्प का 5G स्मार्टफोन T1 लॉन्च, कीमत ₹42,900, ₹3950 के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, 100 डॉलर में बुक कर सकते हैं
🔸एक ही दिन में एयर इंडिया की 7 उड़ानें रद्द, जांच के घेरे में ड्रीमलाइनर विमान, यात्रियों में बढ़ी चिंता
🔸G-7 समिट में PM मोदी, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी संग हुई द्विपक्षीय बैठक
🔸ईरान-इजराइल युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा: 'Iran के ऊपर अब अमेरिका का पूरा कंट्रोल'
🔸छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना करतूत; 3 ग्रामीणों की हत्या की, 12 को बनाया बंधक
🔸इजराइली हमले में ईरानी जनरल अली शादमानी की मौत, 4 दिन पहले ही संभाला था पद
🔸Israel-Iran Conflict : ट्रंप का बड़ा बयान: 'हमें पता है ईरान के सुप्रीम लीडर कहां छिपे हैं, लेकिन फिलहाल नहीं मारेंगे'
🔸गुजरात में भारी बारिश से बिगड़े हालात, अबतक 18 की मौत;बोटाद में बही कार, 5 लापता
🔸'हमारा समय आ गया है...', इजरायल से जंग के बीच ईरान के पूर्व राजा के बेटे ने खामेनेई के खिलाफ फूंका बिगुल
🔸पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर का वाशिंगटन में विरोध: प्रदर्शनकारियों ने लगाए “शर्म करो” के नारे
🔸रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में कीव में तबाही, 15 की मौत
🔸अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट का नया VIDEO: हॉस्टल की बालकनी से चादर के सहारे कूदे थे स्टूडेंट्स, इमारत के दोनों तरफ आग लगी थी
🔸जयपुर में पायलट राजवीर का अंतिम संस्कार: लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी फोटो थामे चलीं, सैल्यूट किया; केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हुई थी
🔸पाकिस्तान गुरुधामों के लिए नहीं जाएगा सिख जत्था: भारत-पाक विवाद को लेकर SGPC का फैसला; 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन
🔸Indian Airforce: लड़ाकू विमानों की बढ़ेगी मारक क्षमता, ग्लाइड बम से होंगे लैस; DRDO में चल रहा काम
🔸हर साल की यही कहानी: बारिश से दिल्ली हुई बेहाल, जलभराव-जाम ने खोली सरकार और निकायों की तैयारियों की पोल
🔸Air India Plane Crash: हादसे वाली जगह से 70 तोला सोना और 80 हजार नकद बरामद, चश्मदीद ने किया बड़ा खुलासा
🔸ईरान-इज़रायल संघर्ष: तेहरान में फंसे कई भारतीयों को निकाला गया, दूतावास की शहर छोड़ने की सलाह
🔸सोनम से एक कदम आगे निकली गुलफशा, शादी से 1 दिन पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूल्हे को मौत के घाट उतारा!
🔹महिला विश्व का शेड्यूल जारी, पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
❤️
1