
AgriGoI
June 21, 2025 at 07:41 AM
योग: तन, मन और आत्मा का मेल – एक स्वस्थ राष्ट्र की नींव।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के शुभ अवसर पर आज नई दिल्ली स्थित पूसा, NASC कॉम्प्लेक्स में माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "हम सबके लिए जरूरी है कि हम योग को मन से अपनाएं। एक दिन नहीं, रोज योग करें और स्वस्थ रहें।" योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा का माध्यम है। आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि योग को अपनाकर हम न केवल व्यक्तिगत जीवन को संतुलित कर सकते हैं, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त भारत की दिशा में भी योगदान दे सकते हैं।
#idy2025 #yogaforoneearthonehealth #internationaldayofyoga2025 #internationaldayofyoga
https://www.instagram.com/reel/DLJ3kOatl7J/?igsh=aGYxaTZtbjlrZHgz
❤️
1