District Collector & Magistrate Sikar
District Collector & Magistrate Sikar
June 13, 2025 at 02:22 PM
त्वचा रोग में वमन कर्म चिकित्सा का सफल आयोजन सीकर, 13 जून। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, सीकर में शुक्रवार को आयुर्वेद की प्राचीन पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत त्वचा (त्वक) रोगों के उपचार के लिए वमन कर्म का सफल आयोजन किया गया। यह चिकित्सा सत्र प्राचार्य डॉ. महेन्द्र कुमार सोरठा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमलता पाण्डेय एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा काय चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. मोनू गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. रणधीर कौशल, डॉ. राजकुमार बलारा, डॉ. महेश, डॉ. अनीता, नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी एवं नर्सिंग कर्मचारी अश्विन सहित चिकित्सालय स्टाफ उपस्थित रहा। डॉ. मोनू गुप्ता ने बताया कि वमन कर्म शरीर से दोषों के शुद्धिकरण की एक प्रभावी प्रक्रिया है, जो विशेष रूप से त्वचा रोगों, एलर्जी, एक्जिमा, सोरायसिस आदि में लाभकारी सिद्ध होती है। रोगियों को पूर्व कर्म, प्रधान कर्म एवं पश्चात कर्म की सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उपचार प्रदान किया गया। ---

Comments