
District Collector & Magistrate Sikar
June 13, 2025 at 02:22 PM
जल संरक्षण को लेकर ग्रामों में किया रिचार्ज शाफ्ट का निरीक्षण
सीकर 13 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर राजपाल यादव के निर्देशन में कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत जिलेंके विभिन्न ग्रामों में निर्मित जल संरक्षण संरचनओ एवं रिचार्ज शाफ्ट का अवलोकन वरिष्ठ भूजल वैज्ञानिक दिनेश शर्मा एवं भूजल विभाग के अधिकारी पूनम सिरावता नोडल अधिकारी, रामेश्वर गुर्जर तकनीकी सहायक के साथ विभिन्न स्थानों पर किया गया। ग्राम संतोषपुरा में पक्का तालाब में रिचार्ज सॉफ्ट का अवलोकन कर उपस्थित ग्रामीण जनों के साथ भूजल संरक्षण पर चर्चा आयोजित कि गई। कर्म भूमि से मातृभूमि अभियान में तहत भामाशाहों, क्राउड फंडिंग, सीएसआर फंड के द्वारा जल संरक्षण संरचना, रिचार्ज सॉफ्ट, बनाने के लिए ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया एवं जल बचाने के तरीकों से अवगत कराया गया।
जल संरक्षण चर्चा में पूनम सिरावता नोडल अधिकारी द्वारा कर्म भूमि से मातृभूमि योजना के उद्देश्य के तहत भामाशाह क्राउड फंडिंग एवं सीएसआर फंड में कार्य किए जाने के बारे में जानकारी दी एवं ग्रामीणजनों से अधिक से अधिक संख्या में कर्म भूमि से मातृभूमि अभियान के तहत जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण के लिए अपील की गई।
वंदे गंगा अभियान के तहत जल संरक्षण की शपथ ग्रामीणों को दिलाई गई साथ ही भूजल तकनीकी सहायक रामेश्वर गुर्जर द्वारा ग्राम के भूजल स्तर एवं भूजल गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। करम भूमि से मातृ भूमि अभियान में ग्राम संतोषपुरा, कासली, नागवा, नेत्तड़वास, माजीपुरा, चारणवास, कंवरपुरा, रूपपुरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भूजल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
.......................