
अखण्ड सनातन समिति🚩🇮🇳
June 20, 2025 at 09:06 AM
*"अखिल विश्व अखण्ड सनातन सेवा फाउंडेशन"*(पंजीकृत) *द्वारा संचालित*
*अखण्ड सनातन समिति🚩🇮🇳*
*क्रमांक~ ११*
*छत्तीसगढ़ भाजपा*
`कार्यकर्ताओ की नाराजगी—`
*कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर किया जाना चाहिए*, *इसके साथ ही अधिकारियों की बढ़ती स्वेच्छाचारिता पर भी अंकुश लगाने का संदेश सरकार को दिया गया ...*…
राज्य में भाजपा की सरकार का गठन हुए लगभग दो साल होने को हैं *इस बीच पार्टी राज्य सरकार और कार्यकर्ताओं के संबंध की लेकर फीडबैक ले रही है* ऐसा ही बुधवार को भी हुआ *राजधानी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायक दल व मंत्रियों को बैठक आयोजित की गई थी* इसमें कार्यकर्ताओं की नाराजगी का विषय सामने आया।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री शामिल हुए *राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बैठक में शामिल होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है* बैठक में सामने आया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर मंत्रियों और विधायकों को कार्यशैली सुधारने की जरूरत है *इसके लिए दिल्ली से आए नेताओं ने मंत्रियों व विधायकों को हिदायत भी दी* उन्होंने साफ किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी को सत्ता मिली है *इसलिए कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर किया जाना चाहिए*।
*इसके साथ ही अधिकारियों की बढ़ती स्वेच्छाचारिता पर भी अंकुश लगाने का संदेश सरकार को दिया गया* भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है *ऐसे में संगठन के शीर्ष स्तर पर इस तरह की पहल किये जाने का स्वागात होना चाहिए* यह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही राज्य के आमजन के लिए भी हितकर होगा *दरअसल*, *आम मतदाता कार्यकर्ताओं के सीधे संपर्क में रहता है* वह अपनी समस्याओं के लिए राजधानी या मंत्री अफसरों के यहां चक्कर नहीं लगा सकता।
ऐसे में यदि सरकार अर्थात मंत्री और विधायक कार्यकर्ताओं को महत्व देंगे तो इसका लाभ जमीन स्तर पर भी दिखाई देगा *हालांकि* अभी विधानसभा चुनाव के लिए बहुत अधिक समय है *ऐसे में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नसीहत का कितना असर होगा* यह तो समय ही बताएगा *समय रहते पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की और से कार्यकर्ताओं को लेकर जो चिंता की जा रही है* उसे राज्य के लिए शुभ संकेत माना जा सकता है।
https://www.jagran.com
•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•
🕉️🌞🔥🔱🐚🔔🌷