Worldmaster Bharat Mission
Worldmaster Bharat Mission
June 9, 2025 at 07:43 PM
जून 10/11 ~ 2025 वट पूर्णिमा व्रत : सावित्री जैसी दृढ़ नारी शक्ति की मिसाल बनकर, हर साल वट पूर्णिमा के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वटवृक्ष की पूजा करती हैं। जानिए इस साल कब और कैसे ये व्रत करें। पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना से जुड़ा वट पूर्णिमा व्रत हर साल हिन्दू महिलाओं के लिए एक खास पर्व बनकर आता है। सावित्री और सत्यवान की प्राचीन पौराणिक कथा पर आधारित इस पर्व में महिलाएं वट (बरगद) के पेड़ की पूजा करती हैं। कहा जाता है कि सावित्री ने अपने तप, संकल्प और प्रेम के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले लिए थे। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विवाहित महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि वट पूर्णिमा मुख्यतः महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत में श्रद्धा से मनाया जाता है, जबकि उत्तर भारत में महिलाएं वट सावित्री अमावस्या पर व्रत करती हैं, जो इस बार 26 मई को मनाया गया। ज्येष्ठ पूर्णिमा के आने का सुहागिन महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं, क्योंकि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन वट पूर्णिमा व्रत किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह व्रत 10 जून को किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस पेड़ की पूजा न करने से व्रत सफल नहीं होता है। अगर आप वैवाहिक जीवन में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो वट पूर्णिमा व्रत के दिन कुछ उपाय जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि उपायों को करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और पति-पत्नी के रिश्ते मधुरता आती है। ऐसे में आइए जानते हैं वट पूर्णिमा व्रत के उपायों के बारे में। वट पूर्णिमा व्रत के दिन विधिपूर्वक बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। पेड़ पर कच्चा धागा बांधते हुए 7 बार परिक्रमा लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से व्रत सफल होता है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाता है। *जरूर करें दान* - इसके अलावा वट पूर्णिमा व्रत के मंदिर या गरीब लोगों में दिन दान जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही जीवन में कोई कमी नहीं होती है। *व्रट पूर्णिमा व्रत समय* - वैदिक पंचांग के अनुसार,पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जून को सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 11 जून को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर होगा। ऐसे में 10 जून को व्रट पूर्णिमा व्रत किया जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 42 मिनट तक विजय मुहूर्त - दोपहर 04 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 23 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक इस साल यानी 2025 में वट पूर्णिमा व्रत 10 जून को मनाया जाएगा, जबकि इसकी तिथि 11 जून को दोपहर 1:13 मिनट तक रहेगी। व्रत और पूजा की शुरुआत 10 जून की सुबह 11:30 बजे से मानी जा रही है, जो इस दिन को शुभ बनाती है। हालांकि, जो महिलाएं उदया तिथि मानती हैं, वे 10 जून को ही व्रत करना अधिक उपयुक्त मानेंगी। पूजा के लिए महिलाएं सुबह स्नान करके पहले देवी-देवताओं की आराधना करें और फिर वटवृक्ष के पास जाकर विधिपूर्वक पूजा करें। व्रत के दौरान वटवृक्ष को जल अर्पित करना, धागा बांधना, धूप, दीप, रोली, फूल, फल और मिठाई चढ़ाना परंपरा का हिस्सा है। महिलाएं इस दिन पारंपरिक वस्त्र पहनकर श्रृंगार करती हैं, लेकिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। वट पूर्णिमा की लिए ऐसे सजाएं पूजा की थाली पूजा सामग्री में धूप, दीप, रोली, अक्षत, सिंदूर, फल, मिठाई, लाल धागा, बांस की टोकरी, और सावित्री सत्यवान की मूर्ति का विशेष महत्व होता है। पूजा के अंत में व्रती महिलाएं कथा सुनती हैं और सावित्री व्रत का संकल्प दोहराती हैं। Vat Purnima Vrat: Becoming an example of strong female power like Savitri, every year on the day of Vat Purnima, women worship the Vatvriksha for the long life of their husbands. Know when and how to observe this fast this year. Vat Purnima Vrat, associated with the wish for a long life of the husband and a happy married life, comes as a special festival for Hindu women every year. Based on the ancient mythological story of Savitri and Satyavan, women worship the Vat (Banyan) tree in this festival. It is said that Savitri had taken back the life of her husband Satyavan from Yamraj on the strength of her penance, determination and love. Carrying forward the same tradition, married women worship the Vat Vriksha and pray for the long life of their husbands. It is worth noting that Vat Purnima is mainly celebrated with devotion in Maharashtra, Gujarat and South India, while in North India women observe fast on Vat Savitri Amavasya, which was celebrated on 26 May this time. Married women eagerly wait for the arrival of Jyeshtha Purnima, because Vat Purnima fast is observed on the day of Jyeshtha Purnima. According to the Vedic calendar, this time this fast will be observed on June 10. According to religious belief, observing this fast methodically brings happiness in married life. With the blessings of Goddess Lakshmi, there is happiness and peace in the house. On this day, there is a law to worship the banyan tree. The fast is not successful if this tree is not worshipped. If you are facing any problem in married life, then definitely do some remedies on the day of Vat Purnima fast. It is believed that by doing the remedies, happiness comes in married life and the relationship between husband and wife becomes sweet. In such a situation, let us know about the remedies of Vat Purnima fast. On the day of Vat Purnima fast, worship the banyan tree methodically. Light a lamp of desi ghee and perform aarti. Tie a raw thread on the tree and circumambulate it 7 times. According to religious belief, by doing this remedy, the fast is successful. Married life is filled with happiness. *Definitely donate* - Apart from this, on the day of Vat Purnima Vrat, one must definitely donate to the temple or to the poor people. It is believed that by donating on this day, there are chances of monetary gains. Also, there is no shortage in life. *Vrat Purnima Vrat Time* - According to the Vedic Panchang, the full moon date will start on June 10 at 11:35 am. At the same time, this date will end on June 11 at 01:13 pm. In such a situation, Vrat Purnima fast will be observed on June 10. Brahma Muhurta - 04:02 am to 04:42 am Vijaya Muhurta - 04:22 pm to 05:23 pm Godhuli Muhurta - 07:17 pm to 07:38 pm Nishita Muhurta - 12:01 am to 12:41 am Vat Purnima Vrat will be observed on 10th June, while its date will be till 1:13 pm on 11th June. The fast and puja is believed to start from 11:30 am on 10th June, which makes this day auspicious. However, women who follow Udaya Tithi will find it more appropriate to fast on 10th June itself. For the puja, women should first take a bath in the morning and worship the gods and goddesses and then go to the Banyan tree and worship it according to the rituals. During the fast, offering water to the Banyan tree, tying a thread, offering incense, lamp, roli, flowers, fruits and sweets is a part of the tradition. Women wear traditional clothes and adorn themselves on this day, but wearing black clothes should be avoided. Decorate the puja thali like this for Vat Purnima In the puja material, incense, lamp, roli, Akshat, sindoor, fruits, sweets, red thread, bamboo basket, and the idol of Savitri Satyavan have special significance. At the end of the puja, the fasting women listen to the story and repeat the resolution of Savitri fast.
Image from Worldmaster Bharat Mission: जून 10/11 ~ 2025 वट पूर्णिमा व्रत : सावित्री जैसी दृढ़ नारी शक्ति की म...

Comments