Indore Help Service
June 20, 2025 at 03:57 AM
*कल योग दिवस पर इंदौर में कई बड़े कार्यक्रम, राजवाड़ा पर सुबह 6 बजे जुटेंगे इंदौरी, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी*🧘🏻‍♀️ *सोशल मीडिया पर जुड़ें।* Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/CAZHhXNjyYNEouWWdsXi7Q प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। इस दिन योग पर आधारित अनेक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। साथ ही सामूहिक योग के कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। राजवाड़ा पर सामूहिक योग का कार्यक्रम होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से यह आयोजन पहली बार ऐतिहासिक इमारत राजवाड़ा पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे। *राजवाड़ा पर कई संस्थाएं आएंगी* यह कार्यक्रम 21 जून को ठीक सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगा। प्रात: 6:30 बजे से 6:40 तक भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जायेगा। प्रात: 6:40 बजे से 7:00 तक विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण होगा। प्रात: 7 बजे से 7:45 तक सामान्य योग प्रोटोकाल का योगाभ्यास किया जायेगा। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी, युवा, नागरिक आदि सामूहिक योग करेंगे। बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायकगण आदि भी मौजूद रहेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम जिले के पंचायत मुख्यालयों तथा पंचायत के अन्य ग्रामों एवं सभी नगरीय निकाय मुख्यालय एवं समस्त वार्डों में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जायेगा। जिले में योग आयोजन कराने वाली समस्त संस्थाओं से अपील की गई है कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वे योग के कार्यक्रम आयोजित करें। इसके लिये https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर अपना पंजीयन अवश्य करें। इंदौर के नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करें। *इंदौर की जरूरी जानकारियों के लिए INDORE HELP SERVICE के वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें। हमें 9522902253 नंबर पर Hello लिखकर भेजें।* 🙂🙏🏻 *सोशल मीडिया पर जुड़ें।* Youtube https://www.youtube.com/@indorehelpservice Instagram https://www.instagram.com/indorehelpservice/ Facebook https://www.facebook.com/indorehelpservice
❤️ 😂 2

Comments