udaipur update

13.0K subscribers

Verified Channel
udaipur update
June 20, 2025 at 03:05 AM
श्री रथ समिति उदयपुर द्वारा आयोजित आगामी 27 जून को श्री जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा के स्वागत हेतु आज रात्रि में रथ यात्रा मार्ग को केसरिया पताकाओं से भव्य रूप से सजाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व समिति के मार्गदर्शकगण- सर्वश्री घनश्यामजी चावला, राजेन्द्र श्रीमाली, सुरेंद्र सिंह, कार्तिक दखनी, निलेश जीनगर एवं रवि माली ने किया। इनके निर्देशन में 150 से अधिक युवा व सेवा-समर्पित कार्यकर्ता भजन-कीर्तन करते हुए पूरे उत्साह के साथ सजावट कार्य में जुटे रहे।
🙏 ❤️ 👍 🚩 7

Comments