
DDU NOTES & NOTICE JONE GKP
June 22, 2025 at 03:12 AM
*अन्तरिक्ष में भारत की प्रतिष्ठा का महत्त्वपूर्ण दिन 22 जून*
🚀 22 जून को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में चरम पर होते हैं, और दिन सबसे लम्बा होता है। उत्तरायण का अन्तिम दिन होने के कारण भीयह खगोलीय दृष्टि से बड़ा विशेष दिन है।
🚀 लेकिन इसी दिन साल 2016 में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन यानी ISRO ने अन्तरिक्ष में भारत को बड़ी प्रतिष्ठा दिलाकर इसे ऐतिहासिक भी बना दिया।
🚀 इस दिन ISRO ने एक ही रॉकेट से 20 उपग्रह अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित और स्थापित किए थे,
_HUNTER AJAY YADAV_
🚀 जिनमें भारत के कार्टोसेट-2 शृंखला के उपग्रहों के साथ-साथ अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, कनाडा, और इण्डोनेशिया के भी सैटेलाइट्स शामिल थे।
🚀 यह भारत का तब तक का सबसे बड़ा मल्टी-सैटेलाइट लॉन्च अभियान था, जो न केवल ISRO की सटीकता का बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उसकी बढती प्रतिष्ठा का भी प्रमाण था।
🚀 इस दिन ISRO ने दिखा दिया था कि भारत अपनी प्रतिभा के दम पर वह सबकुछ अर्जित कर सकता है, जो वह चाहता है। इस गौरवशाली दिवस की सभी भारतवासियों को बधाइयाँ!
Jion:- https://whatsapp.com/channel/0029VaAOhfJ9Bb5pQsdY2835
❤️
👍
❎
🙏
12