
Nkosh
June 19, 2025 at 05:09 AM
*हर्बिसाइड Roundup*
*राउंडअप हर्बीसाइड एक बहुत प्रसिद्ध खरपतवार नाशक है, जिसका मुख्य सक्रिय घटक ग्लाइफोसेट होता है।*
ग्लाइफोसेट एक एंजाइम को ब्लॉक करता है जो पौधों की वृद्धि के लिए जरूरी होता है। यह पत्तियों द्वारा अवशोषित होता है और पौधे के पूरे सिस्टम में फैल कर उसे धीरे-धीरे नष्ट कर देता है।
*रासायनिक नाम:-* ग्लाइफोसेट (Glyphosate)
*उपयोग*
*✅खरपतवार नियंत्रण:* दूब घास ,कांस,मखना घास, सरियारी घास,बथुआ जैसी सभी खरपतवार
*✅उपयोग का समय:* फसल न होने की अवस्था मे (बोवाई से पहले/कटाई के बाद )
*✅मात्रा:* 1.0 से 2.0 लीटर / एकड़
*✅विधि:* छिड़काव या प्रसारण द्वारा(1.5 लीटर राउंडअप + 150–200 लीटर पानी)
*✅पानी की स्थिति:-* खेत में खड़ा पानी नहीं होना चाहिए लेकिन नमी होनी चाहिए
*सुरक्षा उपकरण (PPE) का उपयोग ज़रूरी है: दस्ताने, मास्क, चश्मा*
*कृषि से सम्बंधित समस्त जानकारी के लिए हमारे Nkosh https:// youtube.com/@nkoshindia?si=dcM2ZKYJ4r26i65G चैनल को SUBSCRIBE करें।🫛 साथ ही बेल आइकन ऑन दबाये और अपडेट्स प्राप्त करें।🌾🍃🌱 अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पे संपर्क करे *9236399040*
