▂▂▂▂श्री क्लासेस - नई दिशा▂▂▂▂

5.9K subscribers

About ▂▂▂▂श्री क्लासेस - नई दिशा▂▂▂▂

*✨ श्री क्लासेस नई दिशा में आपका हार्दिक स्वागत है! 🙏* *📅 स्थापना वर्ष: 2015* *Helpline no 8840713937*

Similar Channels

Swipe to see more

Posts

▂▂▂▂श्री क्लासेस - नई दिशा▂▂▂▂
6/12/2025, 10:53:10 AM

विमान जिस हॉस्टल पर गिरा है वहां से बहुत दर्दनाक खबर आ रही। सभी इंटर्न डॉक्टर्स की मौत की सूचना मिल रही। भगवान करे यह सूचना गलत साबित हो। 🙏

Post image
😢 🍆 6
Image
▂▂▂▂श्री क्लासेस - नई दिशा▂▂▂▂
6/12/2025, 10:16:17 AM

एयर इंडिया का पहला बयान आया है. वो अभी डिटेल्स जुटाने में लगे हैं.

Post image
🍆 🙏 2
Image
▂▂▂▂श्री क्लासेस - नई दिशा▂▂▂▂
6/12/2025, 4:28:13 PM

Dear Teachings Aspirants ज़िंदगी वाकई बहुत नाज़ुक है। सुबह घर से मुस्कुराते हुए निकले लोग शाम को कभी लौटकर नहीं आते। हम अगले दिन के सपने देखते हैं, जबकि अगले पल का भी भरोसा नहीं होता। इसलिए जो भी है — जैसा भी है — उसे जी भर के जी लो। जिससे प्यार करते हो ...वाइफ या दिल के खास, बोल दो — आज, अभी। अगर किसी से गलती हुई है, माफ़ी मांग लो — दिल से। और जिसे माफ़ करना है, माफ़ कर दो — बिना शर्त। क्योंकि हो सकता है कल हो ही न... और जो अधूरी बातें रह जाएँ, वो उम्र भर टीस बनकर रह जाती हैं। PlaneCrash 💔 LifeIsFragile ValueEveryMoment

😢 👍 ❤️ 🍆 😭 14
▂▂▂▂श्री क्लासेस - नई दिशा▂▂▂▂
6/12/2025, 11:16:40 AM

अहमदाबाद, गुजरात में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना की हृदयविदारक घटना ने समूचे राष्ट्र को गहन शोक और अविश्वसनीय पीड़ा में डुबो दिया है। यह एक ऐसा स्तब्धकारी क्षण है, जब एक यात्री विमान, जिसमें असंख्य यात्री, पायलट और चालक दल के सदस्य सवार थे, एक भयावह हादसे का शिकार हो गया। इस त्रासदी का दुख और भी असहनीय तब हो जाता है, जब हमें पता चलता है कि विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया, जिसके परिणामस्वरूप कई होनहार इंटर्न डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स की असमय मृत्यु हो गई, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस भीषण दुर्घटना के दृश्य हृदय को विदीर्ण करने वाले हैं, और जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई असंभव है। यह हादसा न केवल प्रभावित परिवारों, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा आघात है, जिसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। हम उन सभी दिवंगत आत्माओं को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवाई। साथ ही, उनके शोकसंतप्त परिजनों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। यह दुखद क्षण प्रत्येक भारतीय के लिए असह्य पीड़ा का सबब है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे सभी पीड़ित परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें, तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दें। ॐ शांति 🙏

🙏 🍆 8
▂▂▂▂श्री क्लासेस - नई दिशा▂▂▂▂
6/12/2025, 10:13:45 AM

विमान हादसे के बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे से फ़िलहाल विमानों की आवाजाही रोकी गई 12 जून, 2025 अहमदाबाद से लंदन, गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI 171 आज सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नतीजतन, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, अहमदाबाद फिलहाल चालू नहीं है। अगली सूचना तक सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से नवीनतम अपडेट के लिए संपर्क करें। हम आपसे सहयोग और धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं क्योंकि अधिकारी इस उभरती हुई स्थिति से निपट रहे हैं। आगे की अपडेट जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। — एसवीपीआईए प्रवक्ता

😢 1
▂▂▂▂श्री क्लासेस - नई दिशा▂▂▂▂
6/12/2025, 1:07:47 PM

भारत में रह रहे लोगों का अपने इलाज पर खर्च लगातार बढ़ रहा है। आंकड़ें बताते हैं कि एक भारतीय ने साल 2021-22 में स्वास्थ्य सेवाओं पर अपनी जेब से औसतन 2,600 रुपये खर्च किए। इसमें 2017-18 की तुलना में 24% की वृद्धि हुई स्रोत: स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2025 इन फिगर्स

Post image
🍆 👍 2
Image
▂▂▂▂श्री क्लासेस - नई दिशा▂▂▂▂
6/13/2025, 7:12:09 AM

🚨 Top 10 most profitable companies in India in FY25. 1. State Bank of India - ₹77,561 crore 2. HDFC Bank - ₹70,792 crore 3. Reliance Industries - ₹69,648 crore 4. ICICI Bank - ₹51,029 crore 5. TCS - ₹48,553 crore 6. LIC India - ₹48,320 crore 7. ONGC - ₹36,226 crore 8. Coal India - ₹35,358 crore 9. ITC - ₹34,747 crore 10. Bharti Airtel - ₹33,556 crore top 10 Indian companies by revenue for FY25 (April 2024–March 2025), based on available data up to February 2025: 1. Reliance Industries Limited – ₹9,64,693 Cr 2. Indian Oil Corporation Limited – ₹5,14,000 Cr 3. Tata Motors Limited – ₹2,67,000 Cr 4. State Bank of India – ₹2,64,000 Cr 5. Bharat Petroleum Corporation Limited – ₹2,59,000 Cr 6. Hindustan Petroleum Corporation Limited – ₹2,27,000 Cr 7. Oil and Natural Gas Corporation Limited – ₹2,22,000 Cr 8. Tata Consultancy Services Limited – ₹1,73,000 Cr 9. Infosys Limited – ₹1,57,000 Cr 10. Larsen & Toubro Limited – ₹1,46,000 Cr Note: Data may reflect partial FY25 results. Final rankings could vary as annual reports are finalized.

❤️ 🍆 2
▂▂▂▂श्री क्लासेस - नई दिशा▂▂▂▂
6/13/2025, 1:48:50 AM

सीएम से भर्तियों की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग

Post image
😂 🍌 🍆 😮 🤡 11
Image
▂▂▂▂श्री क्लासेस - नई दिशा▂▂▂▂
6/12/2025, 10:15:12 AM

DGCA की तरफ़ से दी गई जानकारी एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 B787 ड्रीमलाइनर विमान था ये अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) जा रहा था 1:38 बजे उड़ान भरने के बाद एक रिहायशी इलाक़े मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया ये उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान में 232 यात्रियों में 230 वयस्क और 2 शिशु, चालक दल 10 और दो पायलट समेत कुल 242 लोग थे

🍆 😢 2
▂▂▂▂श्री क्लासेस - नई दिशा▂▂▂▂
6/12/2025, 10:11:57 AM

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो बेहद दिल दहला देने वाली हैं। उन्हें साझा करने का मन नहीं कर रहा… लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि हादसा बहुत ही भयावह रहा होगा। मन व्यथित है… शब्द नहीं मिल रहे। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी को सुरक्षित रखें और प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें। 🙏

😢 🙏 5
Link copied to clipboard!