
Sri Guru
863 subscribers
About Sri Guru
Sri Guru Ratna Prabhu, founder of Shrimad Rajchandra Mission, Delhi, is a master of the spiritual process, who is guiding thousands of seekers on their journey to self-realization through her intellectual brilliance and meditative grace. Born in 1973 to a Jain family, Sri Guru defies sectarianism. With her thousands of talks she has, in fact, explored 4 major religions of eastern culture — Hinduism, Jainism, Buddhism and Sikhism. Shrimad Rajchandra Mission Delhi, founded in 2010 by Sri Guru, is a non-profit organization inspired by the teachings of Shrimad Rajchandraji. Built and supported by its ever-dedicated volunteers, SRM is on a mission to spread Sri Guru’s call of self-realization to the sincere ones globally.
Similar Channels
Swipe to see more
Posts

*कर्म और दृष्टिकोण* अध्यात्म को अपनाने में हर मनुष्य के सामने एक बड़ी चुनौती आती है – अध्यात्म के लिए समय कहाँ है? शैक्षिक, व्यापारिक और पारिवारिक कर्तव्यों से भरे जीवन में, हम अध्यात्म को एक नियमित आधार पर जीवन का हिस्सा कैसे बना सकते हैं? समय के अभाव के इस आभास है का मूल कारण यह है कि हम अध्यात्म को एक क्रिया के (या कुछ विशेष क्रियाओं के) रूप में देखते हैं, जबकि हमारे कर्तव्य हमारे जीवन का आधार बन जाते हैं। आवश्यकता है इन दोनों भूमिकाओं के उलटफेर की। आप अपने कर्तव्यों के साथ न्याय तभी कर सकते हैं जब आप यह स्वीकार करें कि हर कर्तव्य का जीवन में एक सीमित स्थान है। दूसरी ओर, अध्यात्म एक दृष्टिकोण है, जीवन जीने का एक ढंग है। यह एक ऐसा नज़रिया है जो आपके द्वारा किए जाने वाले हर कर्म को जीवन के सर्वोच्च उद्देश्य से जोड़ता है – स्वयं की खोज। ध्यान करना, सत्संग और भक्ति सुनना, अवलोकन करना, या प्रकृति में समय बिताना – ये सभी क्रियाएँ इस नये दृष्टिकोण को अपनाने में सहायक रूप हो सकती हैं, परंतु वे अपने आप में आध्यात्मिक नहीं हैं। जब आपका पूरा जीवन ही आध्यात्मिक हो जाएगा, तो आपका प्रत्येक कृत्य एक आध्यात्मिक कर्म बन जाएगा। अध्यात्म को जीवन का एक और कर्म न बनाएँ। जीवन के हर कर्म को अध्यात्म बनाएँ।

This Mahashivaratri, join us for a memorable evening as we celebrate the wisdom and grace of Shiva. Together, let’s immerse ourselves in Bhakti, Satsang, and a special meditation session led by Sri Guru! Click here to register: https://www.srmdelhi.org/upcoming-events/mahashivratri-special-event/

*Value for Money* Before booking a hotel, we typically check a few things to ensure it is value for money: 1. Are the reviews positive? 2. Does it guarantee a comfortable stay (throughout)? 3. Does it cater to the individual preferences of its guests? 4. Does it offer a flexible and hassle-free checkout? The hotel you are currently checked into meets none of these criteria. It is time to think – are you paying too much for too little?

*Activity and Attitude* A key challenge that a lot of us face while grappling with the practice of spirituality is – where’s the time for it? In a schedule packed with work and family responsibilities, how can we fit in spirituality consistently? This perceived lack of time stems from the fact that we think of spirituality as an activity (or a set of activities), while work and responsibilities are ingrained into us as our attitude. What is needed is a role-reversal. You can do justice to your work only when you acknowledge the limited role it serves. On the other hand, spirituality is an attitude, a way of life. It is an outlook that connects everything you do to the highest purpose of life – knowing your own self. Activities like meditation, listening to inspiring talks, journaling, or spending time in nature can support this shift in perspective, but they aren’t spiritual in themselves. When your life becomes spiritual, everything you do becomes a spiritual act. Don’t practice spirituality with a workhorse attitude. Manage your work with a spiritual attitude.

*पैसा वसूल?* कोई भी होटल बुक करने से पहले, हम आम तौर पर यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि वह रहने योग्य है या नहीं – 1. क्या उस होटल की रेटिंग और होटल के बारे में लोगों की राय अच्छी है? 2. क्या यह होटल एक सुविधाजनक प्रवास का आश्वासन देता है? 3. क्या यह होटल अतिथियों के पसंद-नापसंद का ध्यान रखता है? 4. क्या यह आपकी इच्छा-अनुकूल एक तनाव-रहित चेकआउट (checkout) प्रदान करता है? जिस होटल में आप इस समय ठहरे हुए हैं, वह इनमें से किसी भी पैमाने पर खरा नहीं उतरता। यह सोचने का समय है – कहीं आप बहुत थोड़े के लिए बहुत अधिक कीमत तो नहीं चुका रहे?

_*Love remains a constant force through time. But its song is never the same.*_ Experience this timeless love in the fresh melodies of *Prem Bhakti, Volume 2*, available on all your favourite music streaming platforms and YouTube. https://youtube.com/playlist?list=OLAK5uy_k-tMiIwI5FL7QzGZQIwma-pcVW6VDHpCo&si=5Mr2BYzX07bV1gUX

*अपने भागों के योग से अधिक* मस्तिष्क को मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। लेकिन क्या आप अपनी आँखों के बदले में एक और मस्तिष्क लेना चाहेंगे? शतरंज के खेल में रानी सबसे शक्तिशाली मोहरा है। लेकिन क्या आप प्यादों के बिना शतरंज का एक पूरा खेल खेल सकते हैं? यदि आपको एक जिगसॉ पज़ल दी जाए जिसके सभी हिस्से बिल्कुल एक जैसे दिखते हों, तो क्या उस पज़ल को हल करना संभव होगा? आप ‘ब्रह्मांड’ नामक सबसे बड़ी जिगसॉ पज़ल के एक अनन्य भाग हैं। इसलिए, यदि कोई अपनी प्रतिभा के लिए दूसरों से मान-सम्मान पाता है, तो ईर्ष्या में न जाएँ। यदि कोई किसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है, तो वैसी ही सफलता की कामना न करें। यदि किसी व्यक्ति का जीवन बहुत ही सुखी प्रतीत होता है, तो उसके जैसा जीवन जीने का सपना न देखें। यदि आपके मित्रों और सहकर्मियों की जीवनशैली आपसे अलग है, तो उनके जैसा दिखने के लिए अपने व्यक्तित्व को न दबाएँ। दूसरों के गुणों से प्रेरणा लें, लेकिन उनके मार्ग पर चलने के लिए अपने मार्ग का विस्मरण न करें। आप दूसरों से भिन्न हो, यही आपके अस्तित्व का कारण है। यदि आप किसी और की हूबहू कार्बन कॉपी होते, तो आपका अस्तित्व निरर्थक होता, और ‘ब्रह्मांड’ नामक जिगसॉ पज़ल सदा के लिए अधूरी रह जाती। हमारी भिन्नताओं के कारण हमें तुलना के जाल में नहीं फंसना चाहिए। इन भिन्नताओं के मिलन से ही पूर्ण का निर्माण होता है। ऐसा पूर्ण जो अपने भागों के योग से अनंत गुना बड़ा है।

*More Than the Sum of Our Parts* The brain is considered to be the most important organ of the human body. But would you swap your eyes for another brain? The queen is the most powerful piece in the game of chess. But can you play a proper game without the pawns? If you were given a jigsaw puzzle where all the pieces looked exactly the same, would there be any hope of solving it? You are an exclusive piece of the grandest jigsaw puzzle called ‘The Universe’. So, when someone gains recognition for their talent, don’t feel jealous. When someone excels in a certain field, don’t long for the same success. If someone seems to be living a picture-perfect life, don’t dream of a similar life. When your friends and peers act differently than you, don’t suppress your individuality in order to fit in. Take inspiration from others’ qualities, but don’t abandon your path to walk their path. You exist because you are meant to be different. If you were an exact carbon copy of someone else, your existence would be meaningless. More importantly, the ‘Universe’ puzzle would forever remain incomplete. Our differences should not make us fall in the comparison trap. These differences fit together to create the whole. And the whole is infinitely greater than the sum of its parts.

*प्रेम का आज़ाद संसार* ये प्रेम ज़मीन का नहीं आसमानों से उतारा है, इसका होने में जिस्म नहीं रूह को संवारा है! लोग कहते हैं कि प्रेम आबाद तो कभी बर्बाद करता है, लेकिन हमने जाना कि ये प्रेम तो सदा आज़ाद करता है! ऐसी आज़ादी कि जिस में नहीं है कोई शिकायत दोनों जहानों से, ऐसी आज़ादी कि जिसे बाँध न सके कोई मन के अरमानों से! ये आज़ादी ऐसी, जिसे रूह के द्वार में खो कर ही है पाना, ये आज़ादी ऐसी, जिसे रूहानियत में जी कर ही है जाना! न करना अब तो मन की मालिकी पर यकीन तुम, इसको (मन को) प्रेम की सुनती नहीं कभी कोई भी धुन! होता है ये प्रेम तो मन के पार लग जाने से, ये आज़ादी आती है किसी प्रेमी के प्रेम में खो जाने से! हम भी खोए हैं अब इस प्रेम के अंतहीन आँगन में, इसके होने से ही खिले हैं रंग ज़मीं-आसमानों के! पुकारा है रूह ने फ़लक के पार से, अब इस बार और आए हैं ज़मीं पर ही देने प्रेम का आज़ाद संसार!

*Maha Mrityunjay Mantra Explained | महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ* Gifted to us by the Vedic tradition, the Maha Mrityunjaya Mantra, or the “death-conquering chant” is perhaps the most revered mantra in our culture. Although millions recite it daily to seek protection from disease and death, its essence lies not in fear, but in a humble prayer to become fearless. Watch Sri Guru explain the Maha Mrityunjaya Mantra in this excerpt from the inaugural Satsang of the Shiv aur Sadhana series. https://youtu.be/vezYJE_DfNM